मप्र गेहूं उपार्जन पर ताजा अपडेट, 3.87 लाख किसानों के खातों में 1948 करोड़ ट्रांंसफर

mp farmers

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के किसानों (MP Farmers) के लिए अच्छी खबर है।प्रदेश में समर्थन मूल्य पर हो रहे गेहूं उपार्जन का भुगतान लगातार जारी है। अब तक 3.87 लाख किसानों को 1948 करोड़ रूपये का ऑनलाइन भुगतान किया जा चुका है।प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फैज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में गुरूवार तक 32 लाख 24 हजार 204 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया।

यह भी पढ़े.. MP Government Job: 1200 से ज्यादा पदों पर निकली भर्ती, रविवार से आवेदन शुरू, जानें आयु-पात्रता

अब तक 3 लाख 87 हजार 808 किसानों को 1948 करोड़ 10 लाख रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये है। उन्होंने बताया कि भुगतान में पारदर्शिता के लिये PFMS (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है। 28 अप्रैल को एक दिन में 78 हजार 108 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 10 हजार 530 किसानों को 307 करोड़ 3 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण फेज अहमद किदवई ने बताया कि प्रदेश में गेहूँ की बम्पर पैदावार से उपार्जन की प्रक्रिया तीव्र गति से की जा रही है। गेहूँ उपार्जन के विरूद्ध किसानों को 2 मई 2022 तक सभी लंबित भुगतान पूरे कर दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप किसानों के खाते में लगभग 500 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान किये जाने का लक्ष्य है। खाद्य विभाग द्वारा पहली बार किसान को समर्थन मूल्य की राशि का भुगतान सुनिश्चित करने एवं भुगतान की गई राशि को भारत सरकार के PFMS पोर्टल पर अपलोड करने के लिये उपार्जित गेहूँ का भुगतान किसानों के आधार नंबर आधारित बैंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है।

यह भी पढ़े राज्य के लाखों पेंशनरों को बड़ा तोहफा, DR में 3% की वृद्धि, आदेश जारी, 3 महीने का एरियर भी मिलेगा

इससे पहले प्रदेश में बुधवार तक 31 लाख 46 हजार 96 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया था, जिसके तहत 3 लाख 77 हजार 278 किसानों को 1641 करोड़ 7 लाख रूपये उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित किये गये । भुगतान में पारदर्शिता के लिये PFMS (पब्लिक फाइनेंसियल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल के माध्यम से राशि किसानों के खातों में जमा की जा रही है।27 अप्रैल को एक दिन में 2 लाख 28 हजार 825 मीट्रिक टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। इसमें 29 हजार 681 किसानों को 543 करोड़ 7 लाख रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया।

वही मंगलवार तक 29 लाख 17 हजार 271 मी. टन गेहूँ का उपार्जन किया गया। 3 लाख 47 हजार 597 किसानों को 1098 करोड़ रूपये की राशि उनके खातों में ऑनलाइन अंतरित की गई। 26 अप्रैल को एक दिन में 3 लाख 41 हजार मी. टन गेहूँ का उपार्जन किया गया इसमें 3 लाख 22 हजार 835 किसानों को 754 करोड़ रूपये की राशि का ऑनलाइन भुगतान किया गया। रविवार 24 अप्रैल तक गेहूँ उपार्जन के विरूद्ध 24 हजार 762 किसानों के खाते में 344 करोड़ की राशि अंतरित की गई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews