MPPEB: प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने रद्द की सारी परीक्षाएं

MPPEB recruitment

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रोफेशनल एग्जाम बोर्ड (Professional exam board) इस साल भी कोई परीक्षा आयोजित नहीं करेगा। अभी तक व्यावसायिक परीक्षा मंडल के पास पांच विभागों के प्रस्ताव है जिन्होने भर्ती परीक्षा कराने का आग्रह किया है लेकिन फिलहाल इसे स्वीकार नहीं किया गया है। मंडल का कहना है कि विशेषज्ञों से चर्चा के बाद ही किसी भी तरह की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

जयवर्धन ने किया ट्वीट, लिखा- ‘बीजेपी मतलब भारतीय जासूस पार्टी’

कोरोना का असर व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित कराई जाने वाली परीक्षाओं पर भी पड़ा है। साल 2020 दिसंबर में मंडल ने अंतिम प्रवेश परीक्षा करवाई थी। उसके बाद से लेकर अब तक कोई परीक्षा नहीं हुई है। जनवरी-फरवरी 2021 में परीक्षा कराने की तैयारी चल ही रही थी कि कोरोना की दूसरी लहर ने इसपर पानी फेर दिया। इसके बाद जून माह से मंडल ने फिर परीक्षा को लेकर तैयारियां शुरू की थी लेकिन तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए एक बार फिर आगामी सभी परीक्षा कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। हालांकि बोर्ड का कहना है कि कांस्टेबल और शिक्षक भर्ती परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है और केंद्रों का भी चयन कर लिया गया है। अब बस इसके लिए तारीफ की घोषणा होना ही बाकी है। मंडल के अधिकारियों के मुताबिक दो में से एक एजेंसी यह परीक्षा करवाएगी। वहीं जिन केंद्रों पर व्यापम द्वारा परीक्षाएं कराने की तैयारी की गई है, उसी में से कुछ केंद्र रेलवे द्वारा अपनी परीक्षाएं कराने के लिए अधिगृहित कर लिए गए हैं जिसे लेकर भी पसोपेश की स्थिति है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews