MPPEB: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, स्थगित हो सकती है ये 5 भर्ती परीक्षाएं, जानें कारण?

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।MPPEB Exam 2022. मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल, भोपाल (Madhya Pradesh Professional Examination Board) की भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।  पीईबी ने नई एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दिया है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि मई में होने वाली 5 भर्ती परीक्षाएं निरस्त हो सकती है।अगर ऐसा हुआ तो यह उम्मीदवारों के लिए बड़ा झटका होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को सीएम का बड़ा तोहफा, अब 7 साल में मिलेगा प्रमोशन, पेंशन पर भी बड़ी अपडेट

व्यापमं या कर्मचारी चयन बोर्ड या फिर मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) एक बार फिर विवादों में घिर गया है।ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑनलाइन सिस्टम को मजबूती देने और नए सिक्योरिटी फीचर जोड़ने के चलते PEB ने ऑनलाइन परीक्षा कराने के लिए नई एजेंसी का टेंडर निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में अब मई में होने वाली 4 भर्ती परीक्षाओं के अटकने की संभावना है।फिलहाल प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के पास दूसरी कोई एजेंसी नहीं है, जो परीक्षाएं करवा सके।

बता दे कि यह पहला मौका नही है, इसके पहले भी कई परीक्षाएं निरस्त और आगे बढ़ाई जा चुकी है।इसके पहले कृषि विकास अधिकारी परीक्षा और प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भी घोटाला सामने आया था और एजेंसी का टेंडर निरस्त किया गया था।इधर, सामान्य प्रशासन विभाग ने भर्ती परीक्षाओं को लेकर एक नई व्यवस्था शुरू की है जिसके तहत अब कोई भी विभाग PEB को विभिन्न पदों पर भर्ती कराने के लिए सीधे डिमांड लेटर नहीं भेजेगा। इसकी शुरुआत समूह-3 उपयंत्री, मानचित्रकार एवं अन्य समकक्ष पदों के लिए होने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा-2022 से कर दी है। इस भर्ती परीक्षा के लिए रूल बुक जारी होने के बाद GAD ने PEB को पत्र लिखकर जानकारी दी कि अन्य विभागों ने भी भर्ती की मांग की है।

ये परीक्षाएं हो सकती है निरस्त

  • समूह-2 उप समूह-2 कनिष्ठ लेखा अधिकारी व अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा।
  • समूह-1 उप समूह-3 हाउस कीपर, साइकेट्रिक सोशल वर्कर, कार्यक्रम प्रबंधक बाल संरक्षण जिला प्रबंधक
  • कौशल उन्नयन एवं रोजगार व अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा।
  • कौशल विकास संचालनालय के अंतर्गत प्रशिक्षण अधिकारी के पदों के लिए परीक्षा।
  • समूह-2 उप समूह-3 सहायक लोक विश्लेषक/रसायनज्ञ -2 व अन्य पदों के लिए भर्ती परीक्षा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews