Hindi News

MPPSC: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पर ताजा अपडेट, जानें परीक्षा स्थगन की मांग हाईकोर्ट ने क्या कहा

Written by:Pooja Khodani
Published:
MPPSC: राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 पर ताजा अपडेट, जानें परीक्षा स्थगन की मांग हाईकोर्ट ने क्या कहा

mppsc

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC Exam 2021: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) के उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। 19 जून को होने वाली राज्य सेवा एवं वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा- 2021 (State Service and Forest Service Preliminary Examination- 2021) पर ताजा अपडेट सामने आई है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने परीक्षा स्थगित करने से इंकार कर दिया है।वही आयोग को परीक्षाओं की देरी के लिए फटकार लगाई है।

यह भी पढ़े..MPPSC 2021: उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर, परीक्षा केंद्र में फिर परिवर्तन, 19 जून को होनी है परीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह जनहित याचिका आकाश पाठक की ओर से प्रस्तुत की गई थी।याचिकाकर्ता ने बताया कि हाईकोर्ट के नियम के अनुसार जो अंतरिम आदेश दिया गया है उसी को आधार बनाते हुए सभी परीक्षा करवाएंगे लेकिन मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 2019 और 2020 पीएससी परीक्षा में ऐसा नहीं किया उसे विवाद में डाल दिया है । 2019 की परीक्षा हाई कोर्ट द्वारा 7 अप्रैल 2022 को असंवैधानिक घोषित कर दी गई है उसके बावजूद अभी तक उसका प्रारंभिक परीक्षा का संशोधित परिणाम जारी नहीं किया गया है।

मीडियया रिपोर्ट्स के अनुसार,  याचिकाकर्ता ने आगे बताया कि 2020 की प्रारंभिक परीक्षा में भी हाईकोर्ट के अंतरिम आदेश की अवमानना करते हुए ओबीसी को 27% आरक्षण दिया गया है ठीक इसी प्रकार से 2021 की प्रारंभिक परीक्षा के नोटिफिकेशन में ओबीसी को 31% आरक्षण दिया गया है जोकि संवैधानिक नियमों के खिलाफ है और हाई कोर्ट की अवमानना है।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday: 15 से 30 जून के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, ये काम हो सकते है प्रभावित

याचिका पर सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग को फटकार लगाई और आयोग द्वारा प्रस्तुत अधिवक्ता से कहा कि आप लोग एक परीक्षा को कराने के लिए 6 से 8 साल लगा देते हैं और फिर भी किसी एक परीक्षा को भी पूरा नहीं करवा पाते हैं। वही परीक्षा स्थगित नहीं की है। यानि 19 जून को परीक्षा आयोजित की जाएगी।

State Service and Forest Service Preliminary Examination- 2021

  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा जारी सूचना में कहा गया है कि राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 आयोजन दिनांक 19 जून 2022 को प्रातः 10 से 12 एवं दोपहर 2:15 से 4:15 बजे तक दो सत्रों में मध्य प्रदेश के सभी 52 जिला मुख्यालयों पर किया जाएगा।
  •  मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 में 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।इसमें 91 पद अलग-अलग वर्गों के लिये आरक्षित हैं। विज्ञापन की सारी शर्तें पहले जैसे ही रहेगी।52 जिला मुख्यालयों में करीब 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे।
  •  पहला सत्र सुबह 10:00 बजे सामान्य अध्ययन और दूसरा सत्र दोपहर 2:15 बजे से सामान्य अभिरुचि परीक्षा का होगा।पहली शिफ्ट का रिपोर्टिंग टाइम 9:30 बजे रहेगा एवं परीक्षा का समय सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक रहेगा। जिसमें सामान्य अध्ययन का पेपर होगा। दूसरी शिफ्ट का रिर्पोटिंग टाइम 1:45 रहेगा एवं परीक्षा का समय दोपहर 2:15 से 4:15 तक होगा जिसमें जनरल एप्टीट्यूड का टेस्ट होगा।
  • एमपीपीएससी प्रीलिम्स की परीक्षा में प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा,जिसके लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया जाएगा।पेपर 1 से जनरल साइंस, इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था, पॉलिटी जैसे विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।पेपर-2 में कंप्रीहेंशन, इंटरपर्सनल स्किल, लॉजिकल रीजनिंग जैसे विषयों से प्रश्न आएंगे।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews