
MPPSC Result News : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 22 नवंबर 2023 को राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा के परिणामों को घोषित कर दिया है। इसके लिए आयोग ने कुल दो सूची में 128 और 81 अभ्यर्थियों का चयन किया है।
अब परिणामों को लिए आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञप्ति जारी की है। इस विज्ञप्ति में आयोग ने मध्य पदेश के उच्च न्यायलय और इसके खंडपीठों को लेकर बड़ी जानकारी दी है। इस विज्ञप्ति के अनुसार 22/11/2023 को घोषित हुए परिणामों को लेकर मध्यप्रदेश के उच्च न्यायलय के जबलपुर, इंदौर और ग्वालियर खंडपीठ में केविएट याचिका दायर करने की बात कही है।
क्या होती है कैविएट याचिका
ज्यादातर कैविएट याचिका का मकसद एकपक्षीय फैसले को रोकने के उद्देश्य से किया जाता है। इसे एक नोटिस माना जा सकता है जो पक्षकार अदालत के समक्ष एक दावे के रूप रखकर अपने पक्ष सुनाने के लिए इस्तेमाल करता है। इसे एक प्रकार से पक्षकार का निर्णय सुनाने से पहले उसे सुनने का अधिकार भी माना जा सकता है। CCP की धारा 148 के तहत नागरिक को यह याचिका दायर करने का अधिकार रहता है।
Caveat-Written_Exam_Result-State_Forest_Service
Written_Exam_Result-State_Forest_Service_Main_Exam
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

