National Herald Case : कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान

narottam mishra

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नेशनल हेराल्ड केस (National Herald) मामले में आज ईडी सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से पूछताछ कर रही है और कांग्रेस इसे लेकर देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इसे लेकर गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होने कहा है कि अपराध को उत्सव कैसे बनाया जाता है, यह कांग्रेस से सीखना चाहिए।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘थानेदार ने बुलाया है। आरोप संगीन है भ्रष्टाचार के चोरी के। जाकर बात बता देनी चाहिए। पहले युवराज गए थे तो सड़कों पर आई थी कांग्रेस। अब राजमाता जा रही हैं तो सड़कों पर आ गए। आखिर क्यों ? आप यदि गलत है तो मीडिया के सामने कह दो कि हम गलत हैं। इसमें जाकर बताने में क्या दिक्कत है। पर अपराध को उत्सव कैसे बनाना चाहिए। असल में दबाव बनाना चाहते हैं ईडी पर यह लोग जो ठीक नहीं है।’ बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस (Money Laundering Case) में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज ईडी पूछताछ कर रही है। उधर कांग्रेस सोनिया गांधी के समर्थन में आज देशभर में विरोध और प्रदर्शन कर रही है। इसी को लेकर गृहमंत्री का ये बड़ा बयान सामने आया है।

[dgv_vimeo_video id=”731995857″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews