Hindi News

New Rules: 1 नवंबर से बदल जाएंगे ये 5 जरूरी नियम, आमजन के जेब पर पड़ेगा असर! यहाँ जानें डिटेल्स

Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कल से नवंबर का महिना शुरू हो रहा है। 1 नवंबर (November 1) से कई बड़े बदलाव (New Rules) होने जा रहे हैं। जिसमें बैंक, गैस, और ट्रेन से जुड़े नियम भी शामिल है। इन सभी बदलावों का असर आमआदमी के जेब पर पड़ेगा। बता दें की हर महीने की पहली तारीख को कुछ नियमों में बदलाव होते हैं, जिसमें कई सरकारी नियम भी शामिल होते हैं। इस महीने भी अहम बदलाव होने वाले हैं। आइए जानें 1 नवंबर से कौन-से नियम बदल जाएंगे।

बीमाकर्ताओं के लिए केवाईसी जरूरी

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण बीमाकर्ताओं के लिए नए नियम कल से लागू करने जा रहा है। 1 नवंबर से सभी बीमाकर्ताओं को केवाईसी करवाना अनिवार्य होगा। फिलहाल, गैर-जीवन बीमा पॉलिसी खरीदते समय केवाईसी करवाना एक ऑप्शन होता है, लेकिन कल से अनिवार्य बन सकता है। केवाईसी ना करवाने पर आपके बीमा की रीक्वेस्ट भी खारिज हो सकती है।

यह भी पढ़ें…जमीन विवाद के कारण घर में घुसकर मारपीट करने वाले 5 आरोपीयों को 03 वर्ष का सश्रम कारावास, 1500 रू का जुर्माना

ट्रेन के टाइम में बदलाव

1 नवंबर से इंडियन रेलवे में भी कई बदलाव नजर आ सकते हैं। मीडिया रेपोर्ट्स के मुताबिक हजारों ट्रेन का समय बदल दिया जाएगा। हालांकि यह बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होने वाले थे, लेकिन अब यह 1 नवंबर तक हो सकता है। इसलिए यदि आप कल ट्रेन से अफर करने की योजना बना रहे हैं तो एक बार ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें।

पेंशनर्स को मिलेगी राहत

भारतीय स्टेट बैंक 1 नवंबर से नई सेवा शुरू करने की तैयारी कर छुआ है। अब पेशनर्स को जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के लिए बैंक के अलग-अलग ब्रांच में भगदौड़ी नहीं करनी पड़ेगी। यह सुविधा अब वीडियो के जरिए भी उपलब्ध हो सकती है। बता दें की यह सुविधा केवल सीनियर सिटीजन के लिए होगी।

यह भी पढ़ें…OnePlus 10 Pro 5G : 11,000 रुपए के डिस्काउंट में धमाकेदार स्मार्टफोन, एक्सचेंज में 23,700 रुपये तक का फायदा

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में बदलाव

पीएम किसान सम्मान निधि योजना में कल से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सरकार एक नई सुविधा शुरू करने जा रही है, जिसके तहत लाभार्थी किसान पीएम किसान पोर्टल पर अपना स्टेटस चेक कर पाएंगे। इसके लिए किसान आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत होगी।

एलपीजी सिलेंडर हो सकता है महंगा

हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम तय किये जाते हैं। 1 नंबर को एलपीजी गैस सिलेंडर के नए दाम की घोषणा हो सकती है। ग्लोबल मार्केट में गैस की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है की इस महीने सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हो सकती है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews