Hindi News

शिवराज सरकार की नई शुरुआत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग से मिलेगी राशि

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
शिवराज सरकार की नई शुरुआत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अलग से मिलेगी राशि

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (madhya pradesh) में शिवराज सरकार (shivraj government) ने आंगनबाड़ी केंद्रों (aanganwadi centers) को एक बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन और उसकी जानकारी रखने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप (Nutrition Tracker App) की शुरुआत की गई है। इतना ही नहीं इस सुविधा के तहत पोषण ट्रैकर ऐप का उपयोग करने के लिए सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को अलग से भी राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

दरअसल मध्य प्रदेश सरकार ने आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन और से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पोषण ट्रैकर ऐप की शुरुआत की। भारत सरकार द्वारा इस पोषण ट्रैकर ऐप की शुरुआत की गई थी। जिस की सुविधा मध्यप्रदेश के जिलों में लागू हुई है। बता दें कि 52 जिलों के 57,135 आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस एप्लीकेशन की शुरुआत की जाएगी।

Read More: MPPSC: भर्तियों में हो रही भारी गड़बड़ी, हाई कोर्ट का सरकार और आयोग को लेकर सख्त रुख

इस पोषण ट्रैकर एप का उपयोग करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 200 रुपए की राशि भी प्रदान की जाएगी। जिसका इस्तेमाल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदृढ़ इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ इस ऐप के इस्तेमाल के लिए करेंगे। इस मामले में महिला बाल विकास के संचालक स्वाति मीणा नायक ने बताया कि पहले से ICDS-CAS संचालन करने वाले 16 जिलों के 27,819 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अप्रैल 2021 महीने से राशि खाते में भेजी जाएगी।

जबकि शेष 36 जिलों की 69 हजार से अधिक का आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मार्च महीने से पोषण ट्रैकर ऐप के उपयोग के लिए प्रतिमाह 200 रुपए की राशि खाते में भेजी जाएगी। बता दें कि इससे पहले पोषण अभियान के तहत देश के आंगनबाड़ियों मैं टाइम मॉनिटरिंग की व्यवस्था शुरू की गई थी। जिस दौरान पोषण अभियान के तहत सरकार ने आंगनबाड़ीफिर से पोषण ट्रैकर ऐप की शुरुआत की गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews