NHM परीक्षा का पेपर आउट, ग्वालियर पुलिस ने 7 आरोपी पकड़े, प्रदेश के कई जिलों से जुड़े हैं तार

NHM परीक्षा का पेपर आउट, ग्वालियर पुलिस ने 7 आरोपी पकड़े, प्रदेश के कई जिलों से जुड़े हैं तार

Gwalior News  : NHM यानि नेशनल हेल्थ मिशन की भर्ती परीक्षा का पेपर आउट होने से हडकंप मच गया, पेपर आउट होने की खबर लगते ही ग्वालियर पुलिस एक्टिव हुई, परीक्षा केंद्र के आसपास पुलिस की सक्रियता ने पेपर लीक करने वालों के इनपुट इकठ्ठा किये और कुछ ही देर में 7 आरोपियों को पकड़ लिया, पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है, उधर पेपर लीक होने की खबर सामने आते ही NHM ने परीक्षा को ही रद्द कर दिया।

नेशनल हेल्थ मिशन की आज संविदा स्टाफ नर्स पद के लिए परीक्षा थी, जिसके लिए पूरे प्रदेश की तरह ही ग्वालियर में भी सेंटर बनाये गए थे, ग्वालियर में थाना बिजौली क्षेत्र में बड़ा गाँव क्षेत्र में तीन कॉलेजों और थाटीपुर में एक कॉलेज में सेंटर बनाया गया था, परीक्षा साढ़े तीन बजे से होनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस परीक्षा का पेपर आउट हो गया ।

एसपी अमित सांघी के मुताबिक परीक्षा शुरू होने के कुछ घंटे पहले खबर आई की NHM की परीक्षा का पेपर आउट हो गया है , तत्काल क्राइम ब्रांच को एक्टिव किया गया और फिर क्राइम ब्रांच ने कुछ ही देर में पेपर लीक करने वाले गिरोह के 7 लोगों को पकड लिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या लीक हुआ पेपर वही है जो आज होने वाला था।

उधर शुरूआती पूछताछ में पता चला है कि आरोपी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के रहने वाले हैं, पकड़े गए लोगों ने बताया कि उनके संपर्क भोपाल, इंदौर, जबलपुर और सागर जैसे कई बड़े जिलों में भी हैं, उधर खबर ये भी है कि गिरोह के सदस्य 15- 15 रुपये में पेपर बेच रहे थे ,पकडे गए आरोपियों के पास से पुलिस ने पेपर भी बरामद किये हैं।

[dgv_vimeo_video id=”796592186″]

[dgv_vimeo_video id=”796592347″]

[dgv_vimeo_video id=”796592458″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews