आज सीएम शिवराज देंगे बड़ा तोहफा, हितग्राहियों को 50000 आवासों में करायेंगे गृह प्रवेश

mp cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट । आज 23 फरवरी 2022 बुधवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान बड़ा तोहफा देंगे। आज मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज  (Shivraj singh chouhan) 1925 करोड़ की लागत से निर्मित 50 हजार पीएम आवासों में गृह प्रवेश करायेंगे।1155 करोड़ की लागत के 30 हजार नवीन आवासों का भी भूमि-पूजन होगा। आज 23 फरवरी को भोपाल में राज्य स्तरीय और सभी निकायों में यह कार्यक्रम होगा।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मौसम में फिर परिवर्तन, आज एक्टिव होगा नया सिस्टम, 2 दिन बाद बारिश-बादल के आसार

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान 23 फरवरी को प्रधानमंत्री आवास योजना ((PM Housing Scheme Urban) ) में नवनिर्मित 50 हजार आवासों में हितग्राहियों को गृह प्रवेश करवायेंगे। यह आवास 1925 करोड़ रूपये की लागत से बनाये गये हैं।  इसके साथ ही 1155 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले 30 हजार नवीन आवासों का भूमि-पूजन भी करेंगे। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री आवास योजना के 26 हजार 500 हितग्राहियों के खाते में 250 करोड़ रूपये अंतरित करेंगे।यह वर्चुअल कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कनवेंशन सेंटर (मिंटो हॉल) में दोपहर 3 बजे से होगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द मिलेंगे 10,000 रुपये एडवांस! जानें कैसे?

कार्यक्रम को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह और राज्य मंत्री ओपीएस भदौरिया भी संबोधित करेंगे।मुख्यमंत्री  चौहान हितग्राहियों से बातचीत भी करेंगे। कार्यक्रम सभी नगरीय निकायों में भी होगा। मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दूरदर्शन, क्षेत्रीय इलेक्ट्रानिक चैनल, फेसबुक, जनसंपर्क के यू-ट्यूब चैलन एवं वेबकास्ट gov.in/mp/cmevnts के माध्यम से किया जायेगा।

महत्वपूर्ण बिन्दु

  • प्रदेश में पात्र हितग्राहियों के लिए अभी तक 8 लाख 68 हजार आवास स्वीकृत।
  • 4 लाख 72 हजार हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो चुके हैं।
  • शेष आवासों का निर्माण प्रगतिरत है।
  • बी.एल.सी. घटक अंतर्गत हितग्राहियों के द्वारा आवास का निर्माण स्वयं किया जाता है।
  • चयनित हितग्राहियों को प्रति आवास 2 लाख 50 हजार रूपये का अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें प्रति आवास केन्द्रांश 1 लाख 50 हजार रूपये तथा प्रति आवास राज्यांश एक लाख रूपये सम्मिलित है।
  • आवास निर्माण की शेष राशि हितग्राही के द्वारा स्वयं वहन की जा रही है।
  • कमजोर आय वर्ग श्रेणी के पंजीकृत निर्माण श्रमिक, जो हितग्राही अंश की पूर्ति करने में सक्षम नहीं होते हैं, को भी उनके अंशदान की पूर्ति में राज्य के द्वारा एक लाख रूपये तक अतिरिक्त अनुदान मुख्यमंत्री भवन एवं संनिर्माण कर्मकार आवास योजना के माध्यम से उपलब्ध कराया जा रहा है।
  • आवास की रजिस्ट्री में प्रथम नाम हितग्राही परिवार की महिला का अंकित किया जा रहा है।
  • प्रदेश में विशेष प्रयासों से EWS., LIG तथा MIG श्रेणी के 1 लाख 20 हजार आवासहीन परिवारों को भी आवास निर्माण के लिए ब्याज सब्सिडी (राशि रु. 2 लाख 67 हजार रूपये तक) उपलब्ध करायी गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews