MP के बेटे ने देश में किया नाम रोशन, पीएम मोदी ने इस अंदाज में दी बधाई

mp

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) के बेटे ने एक बार फिर देश में नाम रोशन किया है। आज 26 जनवरी गणतंत्र दिवस (26 January, Republic Day) के मौके पर पीएम राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) योजना के अंतर्गत हरदा जिले (Harda district) के 17 साल के अनुज जैन (Anuj Jain) को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय बाल शक्ति पुरस्कार (National Bal Shakti Award) के लिए चयनित कक्षा 12 वीं के अनुज जैन को स्कॉलस्टिक अचीवमेंट (Scholastic Achievement) लिए पुरस्कृत किया गया है।

यह भी पढ़े… शिवराज सरकार का एक और बड़ा फैसला, जल्द शुरु होगी यह योजना

इससे पहले वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सम्मानित सभी स्टूडेंट्स (Student) से बात की और मूलमंत्र दिया। वही पीएम मोदी ने ट्वीटर के माध्यम से भी अनुज को बधाई देते हुए लिखा कि मध्य प्रदेश के हरदा जिले के अनुज जैन ने महज 17 साल की उम्र में शिक्षा (Education) के क्षेत्र में कई अंतर्राष्ट्रीय उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर उन्हें मेरी हार्दिक बधाई, साथ ही भविष्य में सफलता के लिए अनेकानेक शुभकामनाएं।

इस मौके पर अनुज जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीवन के तीन मंत्र निरंतरता, संकल्प और विनम्रता बताएं, जिसे मैं आत्मसात कर देश की सेवा करुंगा। मैं विश्व की श्रेष्ठ विश्वविद्यालय (University) में पढ़ाई कर देश की सेवा करना चाहता हूं ।अनुज वर्तमान में आईआईटी (IIT) की तैयारी कर रहे है ।

यह भी पढ़े… पद्मभूषण सम्मान पर बोलीं सुमित्रा ताई- यह पुरस्कार मुझे मिलना आश्चर्य की बात

अनुज की अबतक की उपलब्धियां
  • दक्षिण कोरिया में आयोजित इंटरनेशनल साइंस ओलंपियाड (International Science Olympiad) में हिस्सा लेकर देश का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण (Gold Medal), रजत व कांस्य पदक जीत चुके है।
  • आईआईटी गुवाहाटी (IIT Guwahati) में बेबी सिल्वर मेडल (Silver medal) भी हासिल किया था।
  • इंटरनेशनल अर्थ साइंस ओलम्पियाड-2019 में सिल्वर मैडल।
  • टोरंटो यूनिवर्सिटी में प्रोग्रामिंग के लिए सर्टिफिकेट।
  • कॉलेज बोर्ड एग्जाम्स में फिजिक्स में 5/5 बैंड। कैमेस्ट्री में सेट स्कोर 800 में से 800।
  • इलेक्ट्रो मैग्नेटिक्स में स्टैनफोर्ड प्री-कॉलेज स्टडीज यूएस के लिए चुना गया।
  • एनटीएसई में आल इंडिया रैंक 4 रहा।
  •  कई राष्ट्रीय व अन्तरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews