मयकदों में पुलिस की छापेमारी, नशे में चूर मदहोशों की शराब उतरी सारी!

मयकदों में पुलिस की छापेमारी, नशे में चूर मदहोशों की शराब उतरी सारी!

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश की नम्बर एक क्राइम सिटी बनने की ओर अग्रसर इंदौर में इन दिनों शराब, शराबियों और शराब के ठेकेदारों ने अपने अपने हिस्से की जवाबदारी खूब संभाली है। इसी का परिणाम है कि बीते 10 दिन में इंदौर में शराब को लेकर कई कांड सामने आए हैं। कभी शराब पर महारथ हासिल करने के लिए गोलीकांड हो जाता है तो कभी तेजाजी नगर में आबकारी विभाग सूचना पर अवैध शराब तो पकड़ लेता है लेकिन ड्रायवर और जिम्मेदार अवैध विक्रेता सुबह के अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो जाते हैं।

Indore के एम वाय अस्पताल में महिला मरीज से छेड़छाड़ ! पुलिस जांच में जुटी

दरअसल, ये बात इसलिये सामने आई है क्योंकि जहरीली शराब के मामले इंदौर में अब अंग्रेजी शराब और वेज व नानवेज कबाब पर भी सवाल उठ रहे हैं। लिहाजा, बुधवार रात को अचानक पुलिस ने शहर के सभी थाना क्षेत्रों को खंगाल डाला और कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। इस पूरे मामले पर बात की जाए तो इंदौर पुलिस ने बुधवार रात को एक बड़ा अभियान चलाया और शहर की सभी शराब दुकानों, अहातो, पब्स और बार पर रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई में कई संदिग्ध लोग हत्थे चढ़े और शराब के अहातों से पुलिस ने संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का ये सिंघम रूप इसलिये नजर आ रहा है क्योंकि बीते एक पखवाड़े में शराब को लेकर कई सवाल उठे हैं।

बुधवार रात को इंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पूर्वी क्षेत्र के 18 थाना क्षेत्रों में पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। एसपी ऑफिस पर पुलिस बल एकत्र कर एक साथ 18 थाना क्षेत्रों की शराब दुकानों और शराब अहातों पर चेकिंग अभियान शुरू किया गया जिसकी निगरानी स्वयं पुलिस के आला अधिकारी कर रहे हैं। पिछले दिनों शराब कारोबारियों में हुए गोलीकांड के बाद शराब दुकान और अहाते पुलिस के निशाने पर है, वहीं जहरीली शराब की आशंका के चलते भी पुलिस के हत्थे कई संदिग्ध आए हैं।

जानकारी के मुताबिक शहर में होने वाले अपराधों की योजना कहीं न कहीं इन्हीं शराब अहातों में बैठकर बनाई जाती है, लिहाजा बुधवार रात पुलिस और आबकारी की टीम पब्स और बार में भी पहुंची जहां शराब के स्टॉक की जांच भी की गई। वहीं पुलिस ने शराब कहां से आती है इसकी जांच भी की। इंदौर पूर्व एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि अहातों में अवैध रूप से शराब बिक्री की शिकायत मिल रही थी जिसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

[dgv_vimeo_video id=”580401128″]

[dgv_vimeo_video id=”580401445″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews