Hindi News

महिला की साड़ी खींचते, प्राइवेट पार्ट छूते रहे बदमाश, गुहार लगाती रही महिला

Written by:Shruty Kushwaha
Published:

छपरा, डेस्क रिपोर्ट। तमाम योजनाओं और दावों के बाद भी महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों में कमी नहीं आ रही। हर जगह हाल कमोबेश एक सा ही है। हाल ही में बिहार के छपरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक महिला के साथ खुलेआम अश्लीलता की हद तक बदसलूकी करते हुए देखा जा सकता है।

कांग्रेस के निशाने पर बीजेपी के पूर्व मंत्री के बेटे, ऑडियो एडिट कर हिंसा फैलाने का आरोप

इस वीडियो में एक महिला किसी युवक के साथ बाइक पर बैठी है और उसे कुछ लोग घेर लेते हैं। फिर वो उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर देते हैं और अश्लीलता की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। वो लोग महिला के प्राइवेट पार्ट के छूते हैं और दुर्व्यवहार करते हैं। इस दौरान महिला चिल्लाती है और खुद को कपड़ों से ढंकने का प्रयास करती है। जानकारी के मुताबिक ये वीडियो दरियापुर रेल कारखाना से दरिहरा चवंर होकर दरिहरा सरैया गांव जाने वाली मुख्य सड़क का है। बताया जा रहा है कि बाइक पर सवार प्रेमी प्रेमिका को कुछ लोगों ने जंगल में पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होने उनसे पूछताछ शुरू कर दी और फिर छेड़छाड़ करने लगे। काफी देर बाद पुरूष किसी तरह बाइक चलाकर महिला के साथ वहां से निकल पाया। इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया। एमपी ब्रेकिंग के पास ये वीडियो है लेकिन वो इकना अश्लील है कि हम आपको दिखा नहीं सकते।

यूथ आरजेडी के मीडिया इंचार्ज अरुण कुमार यादव ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और लिखा है कि बिहार के जिला छपरा की यह अमानवीय घटना है। उन्होने नीतीश सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है ‘शर्म करो सरकार।’ वहीं कांग्रेस नेता चंदन कुमार ने भी वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि बिहार को ऐसा नर्क बना दिया गया है जहां महिलाओं का जीना मुहाल है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews