
Digvijaya Singh on Chidambaram Statement
Digvijaya Singh demanded PM Modi to sack Minister Bhupendra Singh : दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिवराज से मांग की है कि मध्य प्रदेश की बीजेपी सरकार में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह को बर्खास्त किया जाए। सागर में दलित युवक की हत्या को लेकर उन्होने ये मांग की है। इस घटना के मुख्य आरोपियों की मंत्री और अन्य बीजेपी नेताओं से नजदीकियों की बात सामने आई है। वहीं ऐसे पोस्टर भी सामने आए हैं जिसमें वो खुद को मंत्री भूपेंद्र सिंह का प्रतिनिधि बता रहा है। दिग्विजय सिंह बुधवार को खुरई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरोदिया नोनागिर पहुंचे थे और उन्होने मृतक नितिन अहिरवार की मां और बहन से राखी बंधवाई।
मंत्री को बर्खास्त करने की मांग
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एक तरफ पीएम मोदी सागर में संत रविदास का मंदिर बनवाते हैं और दूसरी तरफ उन्हीं की पार्टी के मंत्री-नेता इस तरह के अत्याचारों में लिप्त है। उन्होने कहा कि ‘अगर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम शिवराज में साहस हैं तो वो ऐसे मंत्री को बर्खास्त करें।’ सागर के खुरई में दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में कांग्रेस लगातार बीजेपी पर सवाल उठा रही है। बुधवार को दिग्विजय सिंह नितिन अहिरवार के घर पहुंचे और उसकी मां व बहन से मुलाकात की। उन्होने नितिन की मां से राखी बंधवाई वहीं उसकी बहन से वादा किया कि वो हमेशा उसके लिए मामा का फर्ज निभाएंगे। उन्होने नितिन की बहन से उसके लिए रखी राखी भी बंधवाई और उन्हें कुछ उपहार और मिठाई भेंट की। उन्होने कहा कि ‘मैं आपके परिवार का दुख कम तो नहीं कर सकता, लेकिन दुख बांटना जरूर चाहता हूं।’ पूर्व मुख्यमंत्री इस दौरान भावुक नजर आए।
अधिकारियों से किए सवाल
दिग्विजय सिंह ने नितिन अहिरवार के घर में हुई तोड़फोड़ का जायजा लिया और फिर वहीं जमीन पर बैठकर अधिकारियों से बात की। मौके पर मौजूद एसडीएम, एसडीओपी और थाना प्रभारी से घटना की जानकारी ली और अधिकारियों से पूछा कि मुख्य आरोपी का नाम FIR में दर्ज क्यों नहीं किया गया है? जितने भी आरोपी बनाए गए उनके पिता के नाम क्यों नहीं लिखे गए? क्या शासन प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रहा है? इस दौरान नितिन की बहन ने उनके सामने अधिकारियों से पूछा कि जब मेरी मां को निर्वस्त्र किया गया और पुलिसकर्मी ने ही उन्हें कपड़े से ढंका तो इस बात का उल्लेख FIR में क्यों नहीं आया। साथ ही उसने पूछा कि उसके साथ भी आरोपियों ने छेड़छाड़ की लेकिन ये शिकायत भी FIR में क्यों नही लिखी गई है? इसके बाद दिग्विजय सिंह ने नाराजगी के साथ अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने कहा कि वे पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे।
[dgv_vimeo_video id=”859404328″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

