राहुल गांधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर कमलनाथ ने जताई खुशी, कहा ‘अदालत के प्रति भरोसा और सम्मान बढ़ेगा’

kamal nath

MP Politics : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने राहुल गांधी के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद खुशी जाहिर करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। उन्होने कहा कि कि इस फैसले से देश की जनता का अदालत के प्रति विश्वास और सम्मान दोनों बढ़ेगा। वहीं उन्होने भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने मध्य प्रदेश को घोटालों की प्रयोगशाला बना दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया

‘मोदी सरनेम’ मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को राहत देते हुए उनकी सजा पर रोक लगा दी है। मामले की सुनवाई कर रही जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि जब तक सेशंस कोर्ट में अपील लंबित रहेगी, सजा पर रोक बरकरार रहेगी। इस फैसले के बाद अब वे संसद सत्र में भी हिस्सा ले सकेंगे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि ‘यह नफरत के खिलाफ मोहब्बत की जीत है।’ कमलनाथ ने इसे लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि ‘देश में लोकतंत्र की आवाज, जन-जन के चहेते और कांग्रेस के सम्मानित नेता श्री राहुल गांधी को माननीय उच्चतम न्यायालय से सजा में राहत मिलने पर हार्दिक शुभकामनाएं। माननीय न्यायालय के इस फैसले से न्यायपालिका के प्रति देश की जनता का सम्मान और भरोसा दोनों बढ़ेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि अंतिम फैसला भी श्री राहुल गांधी के पक्ष में आएगा और देश में लोकतंत्र मजबूत होगा। सत्यमेव जयते।’

बीजेपी पर लगाए आरोप

इसी के साथ एक बार फिर कमलनाथ ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया है। उन्होने कहा कि ‘जिस समय मप्र में भाजपा सरकार से विमुक्ति का समय आ रहा है उस समय अपनी अंतिम तिमाही में भाजपा सरकार तथाकथित नियुक्ति की बात कर रही है। इन अस्थायी नियुक्ति-पत्रों का भी वैसे ही कोई भविष्य नहीं है जैसे इस भाजपा सरकार का। आख़िरी समय में मजमा लगाने से कुछ नहीं होगा। जिनका ख़ुद का रोज़गार छिनना पक्का है वो क्या किसी और को रोज़गार की गारंटी देंगे। हाथ हिला-हिलाकर दिखावटी अभिवादन और झूठी मुस्कान से अब कुछ नहीं होनेवाला। युवाओं को धोखा देना भविष्य को धोखा देना है। मप्र के आक्रोशित बेरोज़गार युवा भाजपा से हिसाब-किताब बराबर करने के लिए चुनाव के इंतज़ार में आतुर बैठे हैं। भाजपा ने मप्र को नौकरी घोटालों की कुख्यात प्रयोगशाला बना दिया है। भाजपा मप्र की ईमानदार छवि धूमिल करने की अपराधी है।’

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews