MP : 15 मार्च से होगी चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी, आज से पंजीयन शुरु

समर्थन मूल्य

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में फसलों (Crops) की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी को लेकर आज सोमवार एक फरवरी (1 february) से पंजीयन (Registration) शुरु होने जा रहा है। खास बात ये है कि इस बार गेहूं के साथ चना, सरसो व मसूर की भी सरकारी खरीदी हो रही है। उपार्जन के लिये पंजीयन का कार्य एक फरवरी और उपार्जन कार्य 15 मार्च 2021 से प्रारंभ होगा।सरकार ने गेहूं की खरीदी के लिए खाद्य विभाग (Food department) और चना, मसूर व सरसो की खरीदी के लिए मार्कफेड को नोडल एजेंसी (Markfed nodal agency) बनाया है।

यह भी पढ़े… मप्र पंचायत चुनाव से पहले करीब 500 ग्राम पंचायतों को नोटिस, सरपंचों में आक्रोश

दरअसल, पिछले साल तक चने की फसल जल्दी आने के बावजूद मप्र सरकार (MP Government) गेहूं की खरीदी पहले करती थी। इसके बाद अन्य फसलों की खरीदी होती थी, लेकिन इस बार मार्च में गेहूं के साथ अन्य फसलों की खरीदी की जाएगी, हालांकि गेहूं के लिए पंजीयन पहले से चालू है, लेकिन खरीदी देर से ही होगी।इसके बाद व्यापारियों को समर्थन मूल्य से अधिक की बोली लगा कर माल खरीदना पड़ेगा।

हाल ही में कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने भी कहा था कि अब-तक गेहूँ उपार्जन के पश्चात ही चना, मसूर एवं सरसों का उपार्जन (Acquisition of gram, lentils and mustard) कार्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाता था। इससे किसानों को इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब किसानों (Farmers) को अपनी दलहन की फसलों को मण्डी में बेचने के लिये गेहूँ उपार्जन का कार्य खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उक्त निर्णय से निश्चित ही किसान लाभान्वित होंगे। किसानों को अपनी दलहन की फसलों का वाजिब दाम सही समय पर मिल सकेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews