Hindi News

कर्मचारी शिक्षकों को राहत, विभाग ने स्थगित किया आदेश, नहीं हटाए जाएंगे अतिथि शिक्षक

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
कर्मचारी शिक्षकों को राहत, विभाग ने स्थगित किया आदेश, नहीं हटाए जाएंगे अतिथि शिक्षक

Employees, Guest Teachers : प्रदेश के अतिथि शिक्षकों को बड़ी राहत दी गई है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आखिरकार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अपने पूर्व के आदेश को रद्द कर दिया गया हैं। इस संबंध में संशोधित आदेश भी जारी किए गए हैं।

आदेश स्थगित

मध्य प्रदेश के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों को अब नहीं हटाया जाएगा। इससे पूर्व स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अतिथि शिक्षकों कार्य मुक्त करने के आदेश दिए गए थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर नाराजगी व्यक्त की थी। CM चौहान द्वारा बुरहानपुर में कहा गया था कि अतिथि शिक्षकों को नहीं हटाया जाएगा। उन्हें सेवा में रखने का काम जारी रहेगा। इसके बाद स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश को स्थगित किया गया। इस संबंध में संशोधित आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद अब अतिथि शिक्षकों को कार्य मुक्त नहीं किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक कुशवाहा ने आदेश में कहा कि अतिथि शिक्षकों को हटाने संबंधित आदेश स्थगित किए गए हैं।  इससे पहले स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक ने सभी जिले के DSO, संकुल प्राचार्य से इस मामले में नया आदेश जारी कर कहा था कि जिन स्कूलों में नियमित शिक्षक पदस्थ हो चुके हैं, वहां अतिथि शिक्षकों को हटाने का काम शुरू किया जाए। इस संबंध में जल्द ही कार्रवाई करते हुए स्कूल शिक्षा विभाग को जानकारी दी जाये। ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालक द्वारा जारी आदेश में 2 अक्टूबर के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया था कि नियमित शिक्षकों की उपस्थिति के उपरांत बुलाए गए अतिथि शिक्षकों के ऑनलाइन बिल जनरेट करके उन्हें कार्य मुक्त करने के निर्देश दिए गए थे। प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और विकासखंड अधिकारी को दिए गए निर्देश में कहा गया था कि अतिथि शिक्षक पोर्टल पर प्राप्त जानकारी के मुताबिक नियमित शिक्षकों की भर्ती के उपरांत भी अतिथि शिक्षकों को कार्य मुक्त नहीं किया गया है। हालांकि सीएम शिवराज ने इस मामले में विभाग से नाराजगी व्यक्त की थी। जिसके बाद आदेश को रद्द किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews