मुरैना में ‘आलू’ पर हंगामा, छात्रों और प्रिंसिपल के बीच हाथापाई की नौबत, एडीएम ने बनाई जांच समिति

मुरैना में ‘आलू’ पर हंगामा, छात्रों और प्रिंसिपल के बीच हाथापाई की नौबत, एडीएम ने बनाई जांच समिति

Scuffle between students and principal in Morena ITI : मुरैना के आईटीआई में ‘आलू’ को लेकर जमकर हंगामा हुआ। हंगामा भी ऐसा कि छात्र और प्रिंसिपल आपस में बुरी तरह भिड़ गए। मामले की खबर लगने पर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया। इस घटना की जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है जो जांच पूरी होने के बाद अपनी रिपोर्ट देगी।

माामला नेशनल हाईवे 44 के पास जड़ेरुआ इलाके में स्थित आईटीआई छात्रावास का है। यहां छात्र इस शिकायत के साथ प्रिंसिपल जीएस सोलंकी के पास पहुंचे थे कि होस्टल में बस आलू की सब्जी ही बनाई जाती है। उनका कहना था कि उन्हें सिर्फ आल की सब्जी खिलाई जा रही है और मेन्यू के अनुसार खाना नहीं बन रहा है। इसके साथ साफ सफाई सहित कुछ और भी शिकायतें भी थी। लेकिन बात-बात में मामला गरमा गया। प्रिंसिपल ने छात्रों का आवेदन हवा में उड़ा दिया और एक छात्र का हाथ पकड़कर उसे खींचा। इसके बाद छात्रों और प्रिंसिपल के बीच नौबत हाथापाई की आ गई। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रिंसिपल एक छात्र का हाथ पकड़कर धक्का देते हैं और उनका आवेदन भी नीचे फेंक देते हैं। इसके बाद छात्रों के समूह भी आक्रोशित हो जाता है। हालांकि वहां मौजूद स्टाफ बीच बचाव कर उन्हें अलग कर देता है।

इसे लेकर एमपी ब्रेकिंग न्यूज ने तहसीलदार कुलदीप दुबे से बात की तो उन्होने बताया कि वो खुद मामले की तफ्सील लेने गए थे। छात्रों ने इसकी शिकायत एडीएम नरोत्तम भार्गव से की और उन्होने इसके लिए जांच समिति गठित की है। अब पूरे मामले की जांच की जाएगी। इसी के साथ होस्टर में गंदगी की समस्या की शिकायत भी की गई थी, उसे लेकर साफ सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले भी कई बार कई स्थानों से स्कूल कॉलेज में खराब या कम गुणवत्ता के खाने की शिकायतें आ चुकी हैं। मुरैना में आलू की सब्जी से शुरु हुआ ये मामला अब जांच समिति तक पहुंच गया है और देखना होगा कि इस हंगामे का असर होस्टल के मेन्यू पर पड़ता है या नहीं।

[dgv_vimeo_video id=”846996039″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews