MP के वरिष्ठ BJP नेता का निधन, पार्टी में शोक लहर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया शोक

पूर्व विधायक

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वरिष्ठ भाजपा नेता और भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओम यादव  (Om Yadav, former chairman of Bhopal Development Authority) का निधन हो गया है।भोपाल (Bhopal) के चिरायु अस्पताल (Chirayu Hospital) में उन्होंने रविवार दोपहर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर लगते ही बीजेपी में शोक की लहर है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) समेत कई दिग्गज नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

यह भी पढ़े.. वरिष्ठ बीजेपी नेता भूपेंद्र सिंह रघुवंशी का लंबी बीमारी के बाद निधन, सीएम शिवराज ने जताया शोक

भाजपा नेता ओम यादव (BJP Leader Om Yadav) उपमहापौर , क्रीड़ा उपाध्यक्ष भोपाल और भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे और अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष ओम यादव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा श्री यादव ने समाज को महत्वपूर्ण सेवाएं दीं। ईश्वर से स्व. यादव की आत्मा की शांति और उनके शोकग्रस्त परिजन को यह दुख सहन करने की क्षमता देने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े…BJP नेता और पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, CM ने जताया दुख

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state President VD Sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री ओम यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दे।

वही बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने ट्वीट कर लिखा है कि भोपाल विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री ओम यादव जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews