Hindi News

Shivraj Cabinet : कैबिनेट की बैठक आज, सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Shivraj Cabinet : कैबिनेट की बैठक आज, सरकार लेने जा रही ये बड़ा फैसला

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज शिवराज कैबिनेट की बैठक होने जा रही है जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव से पहले 6 हजार कॉलोनियों को नियमित करने पर फैसला होगा वहीं कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान-शैक्षणिक पाठ्यक्रमों से तत्काल हटाएं ये भाग

कैबिनेट की बैठक में सरकार दो साल पुराने रेत खनन नियम को निरस्त कर सकती है। अगर खनिज विभाग के इस प्रस्ताव को स्वीकृति मिलती है तो सरकारी खजाने में 300 करोड़ का इजाफा होगा। वहीं 2014 की भूमि क्रय नीति में भी संशोधन को लेकर चर्चा होगी। किसानों को जीरो प्रतिशत पर दिए जाने वाले लोन की अवधि में बढ़ोत्तरी, पायलट प्रोजेक्ट के रूप में फोर्टिफाइड चावल के वितरण रेत खनन, परिवहन एवं भंडारण नियम में संशोधन सहित 12 से अधिक प्रस्तावों पर चर्चा होगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !