MP News : कर्मचारियों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में शिवराज सरकार

Govt employee news

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के सरकारी कर्मचारियों (Government employees) के लिए खुशखबरी है।खबर है कि जल्द ही बीते डेढ़ साल से 5 फीसदी बकाया महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) का इंतजार खत्म होने वाला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने इसके संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि अगले वित्तीय वर्ष यानी 1 अप्रैल 2021 के बाद मई तक भुगतान कर दिया जाएगा।इसको लेकर शिवराज सरकार ने तैयारियां भी शुरु कर दी है।अगर ऐसा होता है तो प्रदेश के करीब 4.47 लाख सरकारी कर्मचारी इससे लाभंवित होंगे।

यह भी पढ़े… MP School : कक्षा 6 से 8वीं तक के छात्रों को लेकर एक और बड़ा फैसला, ऐसे मिलेगा लाभ

वही पिछले साल जुलाई में रोकी गई वार्षिक वेतन वृद्धि (Increment) का लाभ भी दिया जाएगा।इस साल 21 हजार कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे है, हालांकि पिछले साल इस लाभ के बगैर 18 हजार कर्मचारी पिछले साल रिटायर (Retire) हो गए।खबर है कि 1 अप्रैल से शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष में यह तोहफा कर्मचारियों को मिल सकता है, जिसका भुगतान अप्रैल-मई महीने तक किया जा सकता है। इस पर अनुमानित वार्षिक खर्च 2742 करोड़ रुपए के करीब है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि  जैसे-जैसे प्रदेश की वित्तीय स्थिति सुधरेगी राज्य के कर्मचारियों को बकाया महंगाई भत्ते, वार्षिक वेतन वृद्धि और सातवें वेतनमान की अंतिम किस्त का भुगतान कर दिया जाएगा। इसके पहले मंत्रालयीन कर्मचारी संघ द्वारा मंत्रालय वल्लभ भवन प्रांगण में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह के दौरान भी  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कर्मचारियों ने रूकी हुई पदोन्नति करने, रुका हुआ महंगाई भत्ता और वेतन वृद्धि देने, कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा लाभ तथा सभी कर्मचारियों को 03 उच्चतर वेतनमान दिए जाने की मांग की है, सभी जायज मांगें पूरी की जाएंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews