Hindi News

मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर 50 फीसदी सब्सिडी देगी शिवराज सरकार

Published:
मध्यप्रदेश में ऑक्सीजन प्लांट लगाने पर 50 फीसदी सब्सिडी देगी शिवराज सरकार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना संक्रमण (Covid-19) की दूसरी लहर के दौरान मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में हो रही ऑक्सीजन (Oxygen) की किल्लत के मद्देनजर प्रदेश सरकार अब प्रदेश में ऑक्सीजन संयंत्र (Oxygen Plant) को लेकर निवेशकों को प्रोत्साहित कर रही है। एमपी में निजी क्षेत्र में ऑक्सीजन संयंत्र लगाने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा 50 फीसद तक अनुदान दिया जाएगा। प्रदेश में ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र लगाने पर अधिकतम 75 करोड़ रुपए का अनुदान मिलेगा और उसके लिए निवेशकों को एक करोड़ रुपए का न्यूनतम निवेश करना होगा।

यह भी पढ़ें:-मप्र में 92 हजार पार एक्टिव केस, सीएम शिवराज सिंह ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

प्रदेश में ऑक्सीजन संयंत्र में सब्सिडी के साथ ही इन संयंत्रों में बिजली की खपत पर प्रति यूनिट एक रुपए सरकार अपनी ओर से देगी। साथ ही संयंत्र में आग लगने की घटनाओं को रोकने के इंतजाम करने के लिए भी निवेशकों को एक करोड़ रुपए का अतिरिक्त अनुदान दिया जाएगा। यह प्रस्ताव जल्द ही उद्योग विभाग द्वारा कैबिनेट में अंतिम स्वीकृति के लिए प्रस्तुत किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-रिटायरमेंट के एक दिन पहले वरिष्ठ आईएएस का कोरोना से निधन

प्रदेश के निजी क्षेत्र में लगाए जाने वाले इन ऑक्सीजन संयंत्रों के लिए शासकीय भूमि भी नीति के तहत उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य सरकार से ऑक्सीजन संयंत्रों लगाने संबंधी सभी प्रकार की अनुमति ऑनलाइन माध्यम से दी जाएंगी, ताकि इनके निमार्ण में ज्यादा समय न लगे और ऑक्सीजन की कमी को जल्द पूरा किया जा सके।

Prashant Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews