MP को लेकर शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, CM बोले- सुनियोजित पॉलिसी लाने पर विचार

सुकन्या समृद्धि योजना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं (MP Health News) जल्द बेहतर होंगी, इसके लिए शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने बताया कि राज्य सरकार प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुनियोजित पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है।

यह भी पढ़े..  कर्मचारियों को फरवरी में मिलेगी गुड न्यूज! 9000 रुपए हो सकती है मिनिमम पेंशन, जानें अपडेट

दरअसल, आज रविवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के नेशनल अस्पताल में विश्व की आधुनिक और मध्य भारत की पहली आधुनिक कैथ लेब का उद्घाटन कर प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रसार के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों को आगे आने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार (State Government) प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सुनियोजित पॉलिसी लाने पर विचार कर रही है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का दिन देश के लिए भी विशेष और महत्वपूर्ण है, क्योंकि आज ही के दिन प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कोविड से युद्ध के लिए वैक्सीन की शुरुआत की थी। उन्होंने वैज्ञानिकों सहित डॉक्टर्स और वैक्सीनेशन से जुड़े हर एक व्यक्ति और संस्थाओं को धन्यवाद भी दिया।

यह भी पढ़े… MP Weather: इन जिलों में शीतलहर की चेतावनी, कोल्ड डे-घने कोहरे का भी अलर्ट, जानें शहरों का हाल

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि  नेशनल अस्पताल (National Hospital) में आज से ह्रदय रोगियों के लिये शुरू हुई यह कैथ लेब परफेक्ट रिजल्ट देगी, जिससे रोगी का एकदम सही उपचार हो सकेगा।  प्राइवेट अस्पताल सेवाभावी बने और व्यावसायिक मानसिकता से बचें।  समर्पण भाव से की गई रोगियों की सेवा से बड़ा कोई महान प्रतिफल हो ही नहीं सकता। नेशनल अस्पताल इस नए कैथ लेब के मार्फ़त मध्यभारत में अपने सेवा-भाव से नई पहचान स्थापित करेगा। कैथ लेब का उद्घाटन कर लेब के तकनीकी पहलुओं की जानकारी ली।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews