MP News : शिवराज सरकार का तोहफा! 343 CHO के पद-स्थापना आदेश जारी, प्रदेश में जल्द शुरू होगा आयुष विश्वविद्यालय

mp government

MP Shivraj Government : मध्य प्रदेश के आयुष विभाग ने 343 सीएचओ के पद-स्थापना के आदेश जारी किये है।इसके तहत आयुष विभाग ने प्रदेश में हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में रिक्त पदों में 343 आयुष सीएचओ के पद-स्थापना के आदेश जारी कर दिये हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय आयुष मिशन के अंतर्गत 562 आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित करने की स्वीकृति दी गई है। पद-स्थापना संबंधी आदेश आयुष विभाग की विभागीय वेबसाइट और एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर भी जारी किये गये हैं।

आयुष विभाग के अंतर्गत 1773 आयुष औषद्यालयों में से चिन्हित कर चयनित आयुष औषद्यालयों का उन्नयन कर आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर की स्थापना की जा रही है। आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर में जन-सामान्य को औषधीय पौधों के गुणों से परिचित कराने के लिये हर्बल गार्डन भी लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही सेंटर में प्रशिक्षक द्वारा जन-सामान्य को योग कराने की व्यवस्था भी है। हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित करने का मकसद एक ही जगह पर आयुष चिकित्सा पद्धति की विभिन्न विधाओं को उपलब्ध कराकर चिकित्सालयों में रोगी के भार को कम करना भी है।

जल्द शुरू होगा आयुष विश्वविद्यालय

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि प्रदेश में आयुष के समग्र विकास के लिये जल्द ही आयुष विश्वविद्यालय शुरू होगा। इसके लिये तेजी से प्रयास किये जा रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में आयुष के 1700 संस्थान हैं। इन्हें वर्ष 2047 तक बढ़ा कर 5 हजार तक पहुँचाया जायेगा। प्रदेश में प्रयास किये जा रहे हैं कि आयुष संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थी ऐसे हों, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा कर सकें। इसके लिये राज्य सरकार द्वारा फॉर्मेसी के क्षेत्र में धन की कमी नहीं आने दी जायेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews