Unemployment : युवाओं को शिवराज सरकार की बड़ी सौगात, 16 करोड़ का प्रावधान

MP Rojgaar

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार (MP Government) लगातार युवाओं (Youth) के रोजगार (Employment) पर फोकस बनाए हुए है। एक के बाद एक आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के अंतर्गत कई कार्य किए जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) भी ऐलान कर चुके है कि एक महिने में 1 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसी कड़ी में अब शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने फैसला किया है कि प्रदेश में इस वर्ष पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 13 हजार 500 युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जायेगा।

यह भी पढ़े… CM शिवराज सिंह चौहान की घोषणा- नाबालिग मौत मामले की होगी SIT जांच

दरअसल, मध्य प्रदेश (MP) में इस वर्ष पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग  (Backward classes and minority classes) के शिक्षित बेरोजगार (Educated unemployed युवक-युवतियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण (Job oriented training) देने का कार्यक्रम तैयार किया गया है।योजना में 13 हजार 500 युवाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण (online training) देने का कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम के लिये पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग (Backward classes and minority welfare department) ने करीब 16 करोड़ 50 लाख रुपये का प्रावधान किया है। कोविड-19 के संक्रमण काल के कारण ऑनलाइन प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि सरकारी आंकडों के अनुसार, आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश (Aatmanirbhar Madhya Pradesh) अभियान के तहत युवाओं को रोजगारपरक तकनीकी कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आजीविका के बेहतर अवसर प्रदान करने की मुहिम में इस वित्त वर्ष में अब-तक विभिन्न विभागों द्वारा एक लाख 45 हजार युवाओं को रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। प्रदेश के युवाओं को रोजगार संबंधी सभी जानकारियाँ एक स्थान पर उपलब्ध हो सकें, इसके लिये जिला रोजगार कार्यालयों को मॉडर्न कॅरियर सेंटर (Modern Career Center) के रूप में विकसित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े… MP Politics : लक्ष्मण सिंह का BJP को समर्थन!, कांग्रेस में हड़कंप

रोजगार कार्यालय का मैच-मेकिंग पोर्टल www.mprojgar.gov.in का आधुनिकीकरण किया गया है। अब युवा इस वेबसाइट (Website) के माध्यम से अपना नि:शुल्क पंजीयन कर वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नियोजक के माध्यम से रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकेंगे। कौशल विकास एवं रोजगारमूलक योजनाओं से संबंधित डाटा (Data) को एक प्लेटफार्म पर प्रदर्शित करने के लिये कौशल एवं रोजगार डेशबोर्ड निर्मित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews