शिवराज सिंह चौहान ने रेत ठेकेदरों को लेकर दिए ये निर्देश

शिवराज सिंह चौहान ने रेत ठेकेदरों को लेकर दिए ये निर्देश

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। चुनावी सरगर्मियों के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने रेत ठेकेदारों (Sand contractors) को बड़ी राहत दी है। शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश देते हुए वैध रेत ठेकेदारों को रेत खनन और परिवहन में कोई परेशानी न आए ।अवैध रेत का खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए।

दरअसल, मंगलवार को मुख्यमंत्री चौहान से रेत ठेकेदारों के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान से प्रतिनिधि मंडल ने अनुबंध की समाप्ति तक इंस्टॉलमेंट में 10 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी को समाप्त करने तथा मानसून इंस्टॉलमेंट को समाप्त करने आदि की मांग की। उन्होंने बताया कि उत्तरप्रदेश सरकार ने ऐसा किया है। उन्होंने अपने कार्य व्यवसाय में आ रही प्रक्रियात्मक परेशानियों को दूर करने का भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इस पर मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेश के वैध रेत ठेकेदारों को रेत के खनन (Mining) एवं परिवहन (Transport) में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन उनका पूरा सहयोग करें, इसके साथ ही अवैध रेत का खनन एवं परिवहन सख्ती से रोका जाए।

 यहां भी पढ़े…बेधड़क चल रहा इटारसी में रेत चोरी का काम, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

कलेक्टर-पुलिस को दिए ये निर्देश
मुख्यमंत्री शिवराज ने आश्वस्त किया कि प्रदेश में वैध खनिज ठेकेदारों को खनिज के खनन एवं परिवहन में कोई परेशानी नहीं आएगी। उन्होंने विशेष रूप से कटनी, नरसिंहपुर और उमरिया जिले के कलेक्टर (Collector) एवं पुलिस अधीक्षकों (SP) को अवैध खनिज परिवहन एवं खनन रोकने के निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया गया कि वैध खनिज ठेकेदारों के वैध रॉयल्टी वाले रेत परिवहन वाहनों को पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी अनावश्यक रूप से परेशान न करें।

 यह भी पढ़े…शायराना हुए नरोत्तम मिश्रा, दिग्विजय सिंह को बताया रेत माफिया

खनिज मंत्री से कही ये बात
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खनिज मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह (Brijendra Pratap Singh) से कहा कि वे वैध रेत खनन ठेकेदारों के सुचारू व्यवसाय के लिए जिलों के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय करें।इस दौरान खनिज संसाधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित थे। प्रतिनिधि मंडल में संतोषराज द्विवेदी, वी.एस. जादौन, विश्वास परमानी, शिवम त्रिवेदी, आनंद ताम्रकार आदि शामिल थे।

यहां भी पढ़े…बेधड़क चल रहा इटारसी में रेत चोरी का काम, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews