शिवराज सिंह चौहान बोले- पूरी शक्ति से लड़ रहा मप्र, लगातार बढ़ रहा रिकवरी रेट

shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना संक्रमितों (Coronavirus) का आंकड़ा 90 हजार के करीब पहुंच गया है।मप्र सरकार ज्यादा संक्रमित इलाकों में माइक्रो कंटेटमेंट जोन बनाने की तैयारी में है।इसी बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान सामने आया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan) ने कहा कि MP #COVID19 संक्रमण के विरुद्ध पूरी शक्ति के साथ लड़ाई लड़ रहा है। प्रदेश में लगातार रिकवरी दर बढ़ रही है। 23 अप्रैल को जो रिकवरी दर 80.41% थी, वो 25 अप्रैल तक बढ़कर 80.64% हो गई है।

यह भी पढ़े.. बीजेपी सांसद और केन्द्रीय मंत्री दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश भर में 30 अप्रैल तक #MPJantaCurfew लागू है। प्रदेश की 22 हजार 811 ग्राम पंचायतों में से 16 हजार 857 ग्राम पंचायतों ने जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) लगाने का संकल्प लिया है, जो कुल पंचायतों का लगभग 74 प्रतिशत है। प्रदेश में अब तक 7 विभिन्न कंपनियों से रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remedicivir Injection) के 1 लाख 88 हजार डोजेज प्राप्त हो चुके हैं। शनिवार को निजी सप्लाई के 10 हजार 940 डोज जिलों को वितरित किये गये हैं।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे बताया कि कि जीवन-अमृत योजना के अंतर्गत 8 अप्रैल 2021 से अब तक काढ़े का पैकेट वितरित कर 1 लाख 24 हजार 593 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है।प्रदेश के 6 लाख से अधिक ग्रामीण और शहरी पथ विक्रेताओं की कोविड काल में आजीविका प्रभावित होने के फलस्वरूप राज्य शासन द्वारा उन्हें 60 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता स्वीकृत की गई है।

यह भी पढ़े.. मप्र में एक्टिव केस 87 हजार पार, सीएम शिवराज सिंह बोले-अब इस रणनीति पर करेंगे काम

शिवराज सिंह चौहान ने आगे बताया कि योग से निरोग कार्यक्रम में अब तक 2,264 योग प्रशिक्षक पंजीकृत हो चुके हैं। पोर्टल पर 1,270 योग प्रशिक्षक और 27,816 होम आइसोलेटेड मरीजों की मैपिंग की गई है। आज प्रदेश के 730 होम आइसोलेटेड मरीजों का संपर्क 73 योग प्रशिक्षकों से कराया जा रहा है।

वही अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (MP Narendra Modi) के नेतृत्व में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन (Vaccination) अभियान भारत में जारी है। वैक्सीन #COVID19 से लड़ने में हमारी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। 1 मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण किया जाएगा। सभी पात्र नागरिक यह टीका अवश्य लगवाएँ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews