Employment : शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान- मप्र में होगी अब इनकी ब्रांडिंग

mp shivraj cabinet

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।सत्ता में आने के बाद से ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का फोकस आत्म निर्भर मध्य प्रदेश  (Aatmanirbhar Madhya Pradesh)  और युवाओं के रोजगार (Employment)  पर बना हुआ है। इसको लेकर मध्य प्रदेश (MP) में शिवराज सरकार (Shivraj Government) ने एक महिने में एक लाख रोजगार का लक्ष्य रखा है, इसी के चलते हर जिले में रोजगार मेलों का आयोजन भी किया जा रहा है। इसी बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) का रोजगार को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. Employment : इस योजना को मंजूरी, मंत्री बोले- MP में 7 लाख से ज्यादा को मिलेगा रोजगार

आज रविवार को सीहोर जिले के नसरूल्लागंज में आयोजित रोजगार मेले में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य सरकार हर व्यक्ति को उसकी योग्यता के अनुरूप रोजगार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए प्रतिमाह हर जिले में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इनके माध्यम से बड़ी संख्या में युवक-युवतियों को रोजगार दिलाया जा रहा है।मेले में रोजगार देने आईं कम्पनियों के प्रतिनिधियों तथा रोजगार की तलाश में आए युवक-युवतियों से बातचीत की।

यह भी पढ़े… VIDEO : अस्पताल की अचानक लिफ्ट गिरी, बाल बाल बचे कमलनाथ और कांग्रेस विधायक

लकड़ी के खिलौनों की सराहना, ब्राडिंग के निर्देश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रोजगार मेले में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शित लकड़ी के खिलौनों की सराहना की। एक जिला-एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सीहोर जिले का चयन लकड़ी के खिलौनों के लिए किया गया है। वही सीहोर जिले में बन रहे लकड़ी के खिलौने की ब्राडिंग के निर्देश दिए। रोजगार मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनियों का अवलोकन भी मुख्यमंत्री ने किया।माना जा रहा है कि नगरीय निकाय चुनाव (Urban body elections) और पंचायत चुनाव  से पहले रोजगार मेले के माध्यम से शिवराज सरकार (Shivraj Government) युवाओं को साधने की कोशिश में जुटी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews