सीएम शिवराज सिंह चौहान की बड़ी घोषणा, गरीबों को होगा यह लाभ

मध्य प्रदेश सीएम

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि गरीबों को 3 माह का निशुल्क राशन दिया जाएगा। उन्होने कहा कि ये संकट का समय है और ऐसे में हम गरीब परिवारों के साथ है। इसी के साथ 2 करोड़ परिवारों को काढ़ा भी बांटा जाएगा। सीएम ने कहा कि आर्मी के अस्पताल हमको मिल रहे हैं, राजनाथ सिंह से मेरी चर्चा हुई है और आज सीएम की आर्मी के अधिकारियों के साथ बैठक भी है। मुख्यमंत्री कलेक्टर्स के साथ वीसी के जरिये चर्चा कर रहे थे।

दिल्ली में 26 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन, सीएम ने कहा- अब नहीं किया तो कोलेप्स हो सकता है हेल्थ सिस्टम

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी कलेक्टर को निर्देश दिए कोरोना टेस्ट कराने के बाद 24 घंटे में टेस्ट रिपोर्ट मिले। ये सुनिश्चित करें कि सैम्पल होने के बाद लोग बाहर न घूमे। होम आइसोलेशन की व्यवस्था सुदृढ़ हो, इसी के साथ होम आइसोलेटेड व्यक्ति को किट देना सुनिश्चित करें। होम आइसोलेशन में 2 बार बात की जाए, टेलीमेडिसिन का उपयोग किया जाए। सीएम ने कलेक्टर्स को कहा कि आपको पूरी छूट है आप जिलों में जितनी आवश्यकता हो उतने कोविड केयर सेंटर खोल सकते हैं। जो लोग अनुभवी हैं उन्हें जोड़ें। इस दौरान नई भर्ती करने की छूट भी कलेक्टर को दी गई है।

इसी के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से आग्रह किया है कि वे 30 अप्रैल तक घर में ही रहें। लोगों से कहा है कि सहमति से मोहल्ला, कॉलोनी, गांव, कस्बे से लोग 30 अप्रैल तक अपने घरों से बाहर न निकलें। बहुत आवश्यकता हो तो आपसी सहमति से लोग बाहर आएं और आवश्यक सामग्री लेकर वापस चले जाएं। सीएम ने कहा कि संक्रमण की चेन तोड़ना आवश्यक है और इसके लिये हमें मिलजुलकर प्रयास करने होंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews