Corona से निपटने 4 जिलों में भोपाल से टीम रवाना, सीएम ने कहा संयम से खेलें रंगपंचमी

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज प्रदेश के 4 जिलों में भोपाल से टीम भेजी जा रही है जो वहां कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों और उसे रोकने के उपायों पर काम करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने प्रदेशासियों को रंगपंचमी (Rangpanchmi) की शुभकामनाएं दी हैं और ‘मेरी होली मेरा घर’ के नारे को दोहराया। उन्होने कहा है कि इस महामारी को रोकने के लिए हमें संयम से काम लेना होगा। उन्होने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि कोरोना संक्रमण से लड़ाई में मास्क का उपयोग करें और गाइडलाइन का पालन करें।

ये भी देखिये – MP News: प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार तेज, बीते 24 घंटे में मिले 2546 संक्रमित, 12 की मौत

सीएम शिवराज ने रंगपंचमी पर अपने संदेश में कहा कि कोरोना (Corona) के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है। आज रंगपंचमी का त्योहार है और सभी भाई-बहनों से अपील है कि हम सामूहिक रूप से कहीं रंग नहीं खेलेंगे। ‘मेरी होली मेरा घर’ आज कोई जुलूस नहीं निकलेगा, कोई गेर नहीं निकलेगी। सीएम ने कहा कि जिस गति से कोरोना बढ़ रहा है उसे रोकने के लिए हम सभी को संयम से काम लेने की आवश्यक है।

सीएम ने कहा कि आज 4 जिलों रतलाम, खरगोन, बैतूल और छिंदवाड़ा में भोपाल से टीमें जा रही हैं। जहां संक्रमण ज्यादा है वहां इसे रोकने की तथा अन्य क्या व्यवस्था की जा सकती है, टीम इसका निर्धारण करेगी। उन्होने कहा कि 1 अप्रैल से टीकाकरण का अभियान पूरी ताकत से शुरू हुआ है। मुझे खुशी है कि अपवाद छोड़कर हमने सभी जिलो में टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त किया है। सीएम ने अपील की कि 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्ति कोरोना का टीका लगवाएं। ये टीका हमारे शरीर में कोरोना से से लड़ने की क्षमता पैदा करता है। इसी के साथ सीएम ने कहा कि अस्पताल में बिस्तर बढ़ाने का अभियान जारी है और हम इस महामारी से लड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होने सभी प्रदेशवासियों से अपील की कि कि मास्क कोरोना रोकने का सबसे प्रभावी उपाय है इसीलिए संक्रमण रोकने के लिए सभी लोग मास्क लगाएं तथा कोविड गाइडलाइन का पालन करें। सीएम ने कहा कि आपके सहयोग से ही हम इस बीमारी को रोक पाएंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews