भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश सरकार (MP Government) ने मार्कफेड के एमडी पी. नरहरि (P. Narhari) को बड़ी जिम्मेदारी दी है। जहां शासन ने उन्हें नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन तथा आयुक्त खाद सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
पी नरहरि के इस पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद स्वास्थ्य सचिव डा. संजय गोयल (sanjay goyal) को इस प्रभार से मुक्त किया जाएगा। वहीं सूत्रों की माने तो रेमेडीसीवर इंजेक्शन के मामले में आ रही दिक्कत के बाद यह निर्णय लिया गया है ।ताकि इस मामले में प्रभावी कार्य हो सके।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !





