MP के कर्मचारी-अधिकारियों के लिए बड़ी खबर, रुक सकता है वेतन, निर्देश जारी

Chhattisgarh Government employees

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सातवें वेतनमान (7 Pay Commission) के तहत मंहगाई भत्ते (DA) को बढ़ाए जाने की मांग के बीच मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक काम की खबर है। राज्य शासन (MP Government) के वित्त विभाग (MP Finance Department) के निर्देशानुसार सभी शासकीय कार्यालय में आगामी 6 माह में सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय सेवकों के साथ साथ समस्त अधिकारी कर्मचारियों की जानकारी IFMIS में ऑनलाइन अपडेट कराने के निर्देश दिए गए है। इसके लिए अलग अलग जिलों के कलेक्टरों द्वारा निर्देश जारी किए गए है।

यह भी पढ़े.. Transfer: MP में सरकार ने बढ़ाई तबादलों की अवधि, अब इस दिन तक होंगे ट्रांसफर

इंदौर संभाग के बड़वानी जिला कलेक्टर (Barwani Collector)  शिवराज सिंह वर्मा ने कर्मियों की सुविधा के मद्देनजर जिला कोषालय अधिकारी  एके शर्मा को निर्देशित किया है कि एक सप्ताह में अपने कार्यालय के समस्त कर्मियो के ESS प्रोफाईल अपडेट न करवाने वाले वेतन आहरण अधिकारी का वेतन रोक दिया जाये।यह वेतन जब तक न दिया जाये, तब तक वह अपने कार्यालय के समस्त कर्मियो (Government Employee)  की प्रोफाईल अपडेट न करवा दे।

बड़वानी जिला कोषालय अधिकारी  शर्मा से प्राप्त जानकारी अनुसार कर्मियों की प्रोफाईल अपडेट कराने के लिए 23 से 27 अगस्त तक विशेष केम्प का आयोजन किया गया है। इस केम्प में कर्मियों की ESS प्रोफाईल अपडेशन का कार्य प्राथमिकता से किया जायेगा। अतः संबंधित विभाग प्रमुख अपने कार्यालय के समस्त कर्मियो की प्रोफाईल अपडेशन का कार्य 27 अगस्त के पूर्व करवा ले, अन्यथा वेतन आहरण अधिकारी को अगस्त माह का वेतन नहीं मिल पायेगा।

यह भी पढ़े.. MP News: महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आईएफएस अफसर पर गिरी गाज, सस्पेंड

शर्मा ने बताया कि ईएसएस प्रोफाईल अपडेट (ESS Profile Updates) न होने से शासकीय सेवको को सेवा निवृत्ति उपरान्त मिलने वाले लाभो का भुगतान समय से नहीं मिल पाता।जिसके कारण वे एवं उनके परिवार के सदस्य परेशान होते है। उन्होने बताया कि प्रोफाईल अपडेशन के लिये शासकीय सेवको के परिवार के सदस्यो का नाम, जन्मतिथि, बैंक खाते का विवरण, वर्तमान तथा स्थाई पता, ई-मेल, मोबाईल नम्बर, पहचान चिन्ह आदि का विवरण सुसंगत दस्तावेज स्केन कर कोषालयीन साफ्टवेयर IFMIS में अपलोड करवाना होगा।

वही पन्ना जिला कोषालय अधिकारी ओपी गुप्ता ने जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखो एवं आहरण संवितरण अधिकारियेां से अपेक्षा की है कि समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों की ईएसएस प्रोफाइल अपडेशन का कार्य IFMIS सर्वर पर 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराकर जानकारी निर्धारित प्रपत्र पर प्रस्तुत करें। इससे पहले सीहोर कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर (Sehore Collector), सतना जिले के वरिष्ठ कोषालय अधिकारी बीके द्विवेदी और उमरिया जिला कोषालय अधिकारी राजाराम लडिया द्वारा सभी शासकीय कार्यालयों में पदस्थ समस्त अधिकारी, कर्मचारियों की जानकारी IFMIS में ऑनलाइन अपडेट कराने के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़े.. SEX RACKET: MP में फिर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा, पैसे-आपत्तिजनक सामान के साथ 8 गिरफ्तार

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews