प्रदेशवासियों से बोले सीएम शिवराज- एक महिने के अंदर होगी नर्स, डॉक्टर और टेक्नीशियन की भर्ती

सीएम शिवराज सिंह चौहान

भोपाल डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने आज प्रदेश की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक महीने के अंदर 800 नर्स, 800 डॉक्टर और 800 टेक्नीशियन की भर्ती युद्ध स्तर पर करेंगे। आज मैं अपने उन सभी भांजे-भांजियों से क्षमा मांगना चाहता हूँ, जो आज परिणय सूत्र में बंधने वाले थे। #COVID19 के कारण अनेक लोगों ने अपनी शादियाँ टाल दी उम्‍मीद है। जल्‍दी ही कोरोना संकट खत्‍म होगा और जीवन सामान्‍य होगा।

असक्षम लोगों के लिए शुरू मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना को लेकर हाईकोर्ट में याचिका

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  हमें कोरोना कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करना है। संक्रमण की चेन तोड़ना है। एक स्वास्थ्य समिति बनाई जाए जिसमें गाँव के पटेल, मुकद्दम सहित महत्त्वपूर्ण लोग हों। वे लोग गांव में जनजागरुकता फैलाने का कार्य करेंगे।ब्लैक फंगस के पेशेंट भी आ रहे हैं। ऐसे भाई-बहनों का इलाज हम निःशुल्क करेंगे। हमारे #COVID19 केयर सेंटर्स को पोस्ट कोविड केयर सेंटर भी बनाया जाएगा। इससे जो मरीज कोरोना के बाद अस्वस्थ हों, उनका इलाज हो सके।हम बिस्तरों की संख्या भी बढ़ाते रहेंगे। 5,000 ऑक्सीजन बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि जिन मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में नहीं हो पा रहा है, वे #COVID19 केयर सेंटर्स में जाएँ। वहाँ उनकी देखरेख अच्छे से की जाएगी। होम आइसोलेशन वाले मरीजों को भी फोन पर हर प्रकार का गाइडेंस दिया जा रहा है।एक व्यक्ति के पास एक महीने में 10 किलो राशन जा रहा है। गाँव व वॉर्ड के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप यह सुनिश्चित करें कि इसका वितरण अच्छे से हो, भीड़ न लगे और लोगों को राशन मिल जाये।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  आज का दिन बहुत महत्‍वपूर्ण दिन है। आज अक्षय तृतीया है। भगवान परशुराम की जयंती और ईद का पवित्र त्‍योहार है। सभी को बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ परमपिता से प्रार्थना कि सबके जीवन में सुख समृद्धि आए और हम कोरोना संक्रमण से निपट सकें।   आज मैं उन सभी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूँ जो #COVID19 के कारण हमसे बिछड़ गए। हमने अनेक #CoronaWarriors, सांसद, विधायक, डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी सहित कई लोगों को खो दिया।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  गेहूँ का उपार्जन जारी है। किसानों ने एक बार फिर अन्न के भंडार भर दिए हैं। मैं किसानों से अपील करता हूँ कि आप सब एक-एक कार अपना नंबर आने के बाद ही केंद्र पर जाएँ ताकि भीड़ न लगे और संक्रमण न फैले।ब्लॉक की क्राइसिस मैनेजमेंट टीम यह काम देखेगी की किसी गाँव में संक्रमण फैल तो नहीं रहा। व्यवस्थाएँ ठीक बनी रहे, दवाओं समेत अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति हो, पेयजल, मनरेगा, राशन वितरण का कार्य भी यही देखेंगे।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि  ज़िले की क्राइसिस मैनेजमेंट यह देखेगी की कोरोना कर्फ्यू ठीक से लागू हो। उन्हें ऑक्सीजन की आपूर्ति समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ भी देखनी हैं। कालाबाज़ारी किसी भी कीमत पर नहीं होना चाहिए। हम कालाबाजारी करने वाले अनेक लोगों को जेल भेज चुके हैं।अगर कोई बच्चा अनाथ हो, उसकी सूची ज़िला क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप बनाए, ताकि मदद दी जा सके। उन्हें निःशुल्क इलाज की व्यवस्था भी करना है। सरकारी व चिन्हित अस्पताल में और मुख्यमंत्री #COVID19 उपचार योजनांतर्गत आयुष्मान कार्ड धारकों को निःशुल्क इलाज मिलेगा

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews