कुंभ से लौटने वालों को होना पड़ेगा होम क्वारेंटाइन, सरकार ने जारी किया आदेश

कुंभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हरिद्वार में कुंभ मेले से लौटने वालों को कुछ दिन होम क्वारेंटाइन होना पड़ेगा। इसे लेकर गृह विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि कुंभ से अपने गावं-शहर पहुंचने के बाद संबंधित व्यक्ति को जिला कलेक्टर को इस बारे में जानकारी देनी होगी। कोविड 19 संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिये कुंभ मेले से वापिस आए श्रद्धालु अपने गांव या शहर पहुंचते ही इसकी जानकारी कलेक्टर को देने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के इन जिलों में बढ़ाया गया 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू, सख्ती की तैयारी

अपने लौटने की जानकारी देने के लिये हर जिले में एक डेडिकेटेड फोन नंबर दिया गया है, जिसपर बताया जा सकता है कि संबंधित व्यक्ति हरिद्वार कुंभ से वापिस घर आया है। इसके बाद दिए गए दिशानिर्देशों के मुताबिक व्यक्ति को सेल्फ आइसोलेशन या होम क्वारेंटाइन होना पड़ेगा। बता दें कि कुंभ में देशभर के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया था और सैंकड़ों साधु संत भी इसमें शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री की अपील के बाद साधु संतों ने कुंभ को समय पूर्व समाप्त करने की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को निरंजनी अखाड़े ने महाकुंभ समाप्ति की घोषणा की थी, इसके बाद शनिवार को जूना अखाड़े ने भी कुंभ समाप्त करने की घोषणा कर दी है। महाकुंभ के प्रारंभ होने के बाद से ही हरिद्वार में कोरोना बहुत तेजी से फैल रहा हैं। अखाड़ों के साधु-संत भी इसकी चपेट में आ रहे है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरि भी हाल ही में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews