आज भोपाल को मिलेगी नए ओवरब्रिज की सौगात, सीएम शिवराज करेंगे लोकार्पण, जानें खासियत

cm shivraj singh

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आज 23 जनवरी 2022 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती (Netaji Subhash Chandra Bose Ji Jayanti) पर मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। करीब 3 साल के लंबे इंतजार के बाद  आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 40 करोड़ की लागत के सुभाष नगर ROB (रेलवे ओवरब्रिज) का लोकार्पण करने जा रहे है, इससे 3 लाख लोगों को लाभ मिलेगा।इससे पहले 5 से 12 जनवरी के बीच आरओबी से ट्रैफिक का ट्रॉयल हो चुका है।

यह भी पढ़े.. MP Corona: SDM समेत 11253 कोरोना पॉजिटिव, 8 ने तोड़ा दम, इन जिलों में विस्फोट

आज रविवार 4 बजे सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) नरेला विधानसभा क्षेत्र में बने नए सुभाषनगर ROB रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग भी मौजूद रहेंगे। ब्रिज से ट्रैफिक शुरू होने के बाद रोज 3 लाख लोगों को फायदा होगा। CM सुभाष नगर चौराहे पर सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण और आजाद हिंद फौज कॉन्सेप्ट पार्क का भूमिपूजन भी करेंगे।

40 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित ब्रिज की लंबाई रिटेनिंग वाल सहित 641.800 मीटर है। चौड़ाई 15 मीटर और रेलवे का हिस्सा 64 मीटर है। लोक निर्माण विभाग का हिस्सा 318 मीटर और रिटेनिंग वाल 259 मीटर है।यह ROB करीब 23 महीने पहले ही बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन मेट्रो प्रोजेक्ट और सर्विस रोड की वजह से ट्रैफिक शुरू नहीं हो पाया था, लेकिन आज तीन साल बाद ​यह ROB नए को पुराने शहर को जोड़ेगा।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के जल्द बढ़ेंगे 2 भत्ते! सैलरी में होगा 21 हजार से ज्यादा का इजाफा, जानें अपडेट

इस ब्रिज (Bhopal Subhash Nagar Railway Overbridge) से सुभाष नगर और रचना नगर अंडर ब्रिज के साथ अशोका गार्डन पर घंटों लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। आरओबी से एमपी नगर और प्रभात चौराहा क्षेत्र से भोपाल स्टेशन, अशोका गार्डन व पिपलानी, गोविंदपुरा, एमपी नगर, रचना नगर की ओर आने-जाने वालों को राहत मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews