Hindi News

MP में आज फिर 7 नए कोरोना केस, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP में आज फिर 7 नए कोरोना केस, तीसरी लहर को लेकर सीएम शिवराज का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में पिछले 24 घंटे में 7 नए केस सामने आए। इसमें भोपाल,जलबपुर, राजगढ़ में 2-2 केस और इंदौर में 1 नया संक्रमित मिला है, जिसके बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 88 हो गई है, हालांकि रिकवरी रेट 98.66% और पॉजिटिविटी दर 0.01% हो गया है। इसी बीच  देश में तीसरी लहर की आशंका के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) का बड़ा बयान सामने आया है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश के कर्मचारियों-अधिकारियों के लिए काम की खबर, ऐसे करें चेक

सीएम शिवराज सिंह ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को मध्य प्रदेश में आने से रोकने के लिए हम कटिबद्ध हैं। एक तो कोशिश होगी की लहर (Corona Third Wave) आएगी ही नहीं। दूसरी अगर आ भी जाए तो मुकाबले के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। हम वह समय कभी भूल नहीं सकेंगे। न हम सोये, न आप सोये। प्रदेश में ऑक्सीजन की तत्काल व्यवस्था के लिये उड़ीसा, छत्तीसगढ़, गुजरात और उत्तरप्रदेश से ऑक्सीजन बुलवाई गई।  सीएम शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वैक्सीनेशन महाअभियान की समीक्षा करते हुए घोषणा की महाभियान के पहले चरण में इंदौर प्रथम, उज्जैन द्वितीय और सीहोर तृतीय स्थान पर रहे।  सीएम ने तीनों जिलों को बधाई दी और प्रदेशवासियों से कोरोना वैक्सीनेशन महाअभियान 2 को सफल बनाने की अपील की।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि रविवार को रक्षाबंधन पर बहने राखी बांधने आएंगी तो मेरा निवेदन है कि हमें बहनों और उनके परिवार के टीकाकरण की चिंता करनी है। यह सबसे बड़ा रक्षाबंधन है, सुरक्षाबंधन हैं।25 और 26 अगस्त को एक बार फिर जागरूकता के लिए वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। लोग बहुत जल्दी विभीषिकाएं भूल जाते हैं। हमें फिर याद दिलाना है कि वैक्सीनेशन नहीं हुआ तो हम संकट में आ जाएंगे। इस रक्षाबंधन सभी भाई अपनी बहनों की #Covid19 से सुरक्षा का संकल्प लें और उनका कोविड टीकाकरण कराकर उनके आसपास सुरक्षा का मजबूत घेरा बनाएं। बहनें भी अपने भाई से गिफ्ट के रूप में टीकाकरण कराने का वचन लें।आइए सभी मिलकर #MPVaccinationMahaAbhiyan2 को सफल बनाएं।

यह भी पढ़े.. MP School: कक्षा 6 से 10वीं के छात्रों के लिए खुशखबरी, खाते में आएगी राशि, निर्देश जारी

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी है कि हमारे स्वास्थ्य विभाग और मेडिकल एजुकेशन ने अपने-अपने क्षेत्रों में 784 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड क्रियाशील कर लिए हैं। 650 और किए जा रहे हैं।मुझे यह कहते हुए खुशी है कि मध्य प्रदेश में 190 ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना की जा रही है। 30 सितम्बर तक सभी ऑक्सीजन प्लांट सक्रिय कर दिए जाएंगे, जिनसे 221 मीट्रिक टन ऑक्सीजन का उत्पादन होगा। प्रदेश में 68 ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो गए हैं और 65 में ऑक्सीजन का उत्पादन प्रारंभ हो चुका है। सभी 190 ऑक्सीजन प्लांट्स 30 सितंबर तक क्रियाशील हो जाएंगे।मुख्यमंत्री ने ऑक्सीजन के आवंटन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews