Tokyo Olympics : प्री क्‍वार्टर फाइनल हारी मैरीकॉम, टोक्‍यो ओलंपिक में सफर खत्‍म

Tokyo Olympics : प्री क्‍वार्टर फाइनल हारी मैरीकॉम, टोक्‍यो ओलंपिक में सफर खत्‍म

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। टोक्‍यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) का आज सातवां दिन है। एक और जहां भारत के लिए आज का दिन बेहतरीन रहा, तो वहीं बॉक्सिंग (boxing) में आज महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम (Mary Kom) को हार का सामना करना पड़ा। मैरीकॉम को कोलंबियाई बॉक्सर इंग्रिट वालेंसिया (Ingrit Valencia) ने मात दी है।

यह भी पढ़ें…MP के इस सांसद ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया से मुलाकात कर सौंपा पत्र, की ये बड़ी मांग

बता दें कि पहले राउंड में मैरीकॉम को कोलंबियाई बॉक्सर से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था, वही दूसरे राउंड में 3-2 से मैरीकॉम ने कमबैक किया था। लेकिन तीसरे राउंड में कोलंबियाई बॉक्सर ने फिर कमबैक किया और 3-2 से मैरी कॉम को मात देकर मुकाबला अपने नाम किया।

वहीं दूसरी तरफ तीरंदाजी, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और हॉकी में भारत को जीत मिली है। तीरंदाजी में अतनु दास ने अंतिम आठ में अपनी जगह बना ली है। वहीं पीवी सिंधु भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। और बॉक्सर सतीश कुमार अंतिम आठ में पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें…MP Board: 12वीं के रिजल्ट के बाद सामने आया मंत्री इंदर सिंह परमार का बड़ा बयान

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews