कृषि कानूनों की वापसी के 3 दिन बाद आई उमा भारती की बड़ी प्रतिक्रिया

उमा भारती

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पीएम मोदी (PM Narendra Modi) द्वारा 3 कृषि कानूनों को वापस लेने के ठीक 3 दिन बाद  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता उमा भारती (Uma Bharti) की प्रतिक्रिया सामने आई है। उमा भारती ने मोदी के फैसले का स्वागत किया है। वही विपक्ष पर जमकर हमला बोला है।उमा भारती ने ट्वीटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट किए है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: जल्द बदलेगा मप्र का फिर मौसम, आज 13 जिलों में बारिश के आसार, जानें अपडेट

उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि मैं पिछले 4 दिनों से वाराणसी में गंगा किनारे हूँ । दिनांक 19 नवम्बर 2021 को हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने जब तीनों कृषि क़ानूनों की वापसी की घोषणा की तो मैं अवाक रह गई इसलिए 3 दिन बाद प्रतिक्रिया दे रही हूँ ।कृषि क़ानूनों (Agriculture Law) के सम्बन्ध में विपक्ष के निरन्तर दुष्प्रचार का सामना हम नही कर सके । इसी कारण से उस दिन प्रधानमंत्री मोदी जी के सम्बोधन से मैं बहुत व्यथित हो रही थी ।

यह भी पढ़े.. Airtel ने दिया यूजर्स को झटका, प्रीपेड प्लान्स 25 प्रतिशत तक महंगे

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि मेरे नेता प्रधानमंत्री मोदी जी ने तो क़ानूनों को वापस लेते हुए भी अपनी महानता स्थापित की । हमारे देश का ऐसा अनोखा नेता युग युग जीये, सफल रहे यही मैं बाबा विश्वनाथ एवं माँ गंगा से प्रार्थना करती हूँ ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews