केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की ये मांग, CM शिवराज ने मंच से कर दी घोषणा

केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने की ये मांग, CM शिवराज ने मंच से कर दी घोषणा

मुरैना, संजय दीक्षित। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chauhan) ने शनिवार को मुरैना को 268.59 करोड़ लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन की सौगातें दी। इस दौरान शिवराज ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की मांग को पूरी करते हुए बड़ा ऐलान किया और कहा कि अगला मेडिकल कॉलेज (Medical college) मुरैना में मेडीकल कॉलेज खोला जायेगा, सम्पूर्ण जिले को बेहतर से बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी।

दरअसल, शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केन्द्रीय कृषि, पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर (Narendra Singh Tomar) एवं राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के साथ मुरैना शहर एवं ग्रामीण के सुनियोजित विकास के लिये मंजूर हुए 268 करोड़ 59 लाख रूपए लागत के 27 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान कृषि उपज मंडी मुरैना में आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से कहा कि श्योपुर में मेडिकल कॉलेज खुल चुका है। मुरैना में भी मेडिकल कॉलेज की आवश्यकता है। इसके बाद सीएम शिवराज ने एक ही बार में केंद्रीय मंत्री की मांग पर मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा कर दी।शिवराज ने कहा कि मुरैना जिले के रिठौरा में मेडीकल कॉलेज खोला जायेगा, सम्पूर्ण जिले को बेहतर से बेहतर आधुनिक चिकित्सा सुविधायें उपलब्ध कराई जायेंगी वही उन्होंने मुरैना शहर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से शानदार सभागार का निर्माण , छैरा और कैलारस में आयोजित सभाओं में भी दावेदारों द्वारा दिए गए मांग पत्र के हर बिंदु को पूरा करने की घोषणा की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews