सिंधिया के मंत्री बनने पर दिल्ली से MP तक जश्न, क्या बोले गोविंद सिंह राजपूत, देखें वीडियो

सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश  में कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) को गिराकर भाजपा की सरकार बनवाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) को आखिरकार डेढ साल बाद ईनाम मिल गया है। भाजपा से राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया अब केंद्र की मोदी सरकार का हिस्सा बन गए है। आज मोदी कैबिनेट विस्तार (modi cabinet expansion 2021) कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को केंद्रीय मंत्री की गोपनीय शपथ दिलाई।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में 15 जुलाई तक जारी रहेगी सख्ती, अभी नहीं खुलेंगे कोचिंग-सिनेमा और..

इस मौके पर शिवराज सरकार (Shivraj Government) में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (MP Transport Minister Govind Singh Rajput) ने भी खुशी जताते हुए कहा कि महाराज को बहुत बहुत बधाई। वे इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और उनमें काम करने का पूरा जस्बा है।वही मध्य प्रदेश भवन, दिल्ली में ऊर्जा मंत्री प्रदुम्न सिंह ने डॉ रमेश दुबे सहित सभी साथियों को मिठाई खिला कर महाराज के मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने पर बधाई दी ।इसके मौके पर अनिल मिश्र, प्रदेश समिति सदस्य मनोज पाल सिंह सुरेंद्र शर्मा सहित कई साथी उपस्थित थे ।

यह भी पढ़े.. Modi Cabinet Expansion: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें वीडियो

ज्योतिरादित्य सिंधिया के केंद्रीय मंत्री बनते ही दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश (Madhya Pradehs)तक में जश्न का माहौल है।देशभर में जगह जगह समर्थकों द्वारा महाराज के मंत्री बनने को लेकर खुशी मनाई जा रही है।देर शाम राजधानी भोपाल में भी समर्थकों ने मिठाईयां बांटकर और फटाखे जलाकर खुशी का इजहार किया। वही हाथों में सिंधिया के बैनर पोस्टर लेकर अपने श्रीमंत जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। इतना ही नहीं सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भी महाराज के मंत्री बनने को लेकर जश्न का माहौल बना हुआ है। चारों तरफ से समर्थकों, नेताओं और मंत्रियों द्वारा सिंधिया को बधाईयां दी जा रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews