मप्र पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान, देखें वीडियो

पंचायत चुनाव

भोपाल/हरदा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव (MP Panchayat Election 2021) को लेकर नई अपडेट सामने आई है। पंचायत चुनाव में ओबीसी आरक्षण (OBC Reservation) पर रोक के आदेश पर कृषि मंत्री कमल पटेल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में सुप्रीम कोर्ट द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण पर लगाई गई रोक को लेकर प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से परामर्श कर रही है। आवश्यक हुआ तो कानून में संशोधन कर पिछड़ा वर्ग को न्याय दिलाया जाएगा।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert 2021: मध्य प्रदेश में यहां निकली है बंपर भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

आज शनिवार को हरदा में मीडिया से चर्चा करते हुए शिवराज सरकार (Shivraj Government) में कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के फैसले का अध्ययन किया जा रहा है इसके साथ ही विधि विशेषज्ञों से भी परामर्श किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग को आरक्षण का लाभ पहले भी मिलता रहा है, यह कोई नया नहीं है।आवश्यक होने पर कानून में संशोधन कर पिछड़ा वर्ग को लाभ दिलाया जाएगा भाजपा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है।

यह भी पढ़े.. MP Job Alert 2021: मध्य प्रदेश में यहां निकली है बंपर भर्ती, 50 हजार तक सैलरी, ऐसे करें अप्लाई

कृषि मंत्री कमल पटेल पत्रकारों से चर्चा के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर बरसे और कहा कि 70 सालों के दौरान केवल भाजपा के शासनकाल में ही विकास के काम हुए हैं, कांग्रेस ने कभी गरीब और पिछड़ा वर्ग की चिंता नहीं की। कांग्रेस की सरकारों ने गांव में सड़के बनाईं, न गरीब को मकान बनाकर दिए और ना ही रसोई गैस सुविधा दी गई। भाजपा ने गरीबों की कल्याण के लिए व्यापक योजना बनाकर काम किया है जिसे गरीब और पिछड़ा वर्ग के लोगों को काफी लाभ पहुंचा है।

[dgv_vimeo_video id=”658090981″]

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews