MP Weather Alert : मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बिजली की संभावना

chhattisgah weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ 3 सिस्टम एक्टिव होने के चलते अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है, जिसके कारण मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के मौसम (Weather) में बार बार बदल देखने को मिल रहा है और बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में हल्की से तेज बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे में भी कई संभागों और जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. हितग्राहियों को सुविधा, निशुल्क राशन वितरण व्यवस्था में बदले नियम, अब इस तरह मिलेगा अनाज

मौसम विभाग के मुताबिक (Weather Forecate),  सोमवार को भी भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।वही वातावरण में नमी होने के कारण अभी 3-4 दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है, हालांकि इसका असर दक्षिणी मध्यप्रदेश पर ज्यादा रहेगा।

मौसम विभाग (Weather Cloud) के अनुसार, वर्तमान में 3 सिस्टम एक साथ सक्रिय है, इसमें पहला उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात, दूसरा मणिपुर तक एक द्रोणिका लाइन (ट्रफ) और तीसरा अतिरिक्त दक्षिणी पाकिस्तान पर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवात का बना होना। इन तीनों सिस्टमोंं के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आ रही है और बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है।

इन जिलों और संभागों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार

जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों। बड़वानी, धार और शाजापुर जिलों में बारिश।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 6 मई तक बिहार के सभी जिलों में बारिश की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिनों में बारिश व आंधी की संभावना है और 4 व 5 मई को प्रदेश के कई जिलों में आंधी व बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, मध्य प्रदेश और दक्षिण पूर्व राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

Rainfall dt 03.05.2021
(Past 24 hours)
Bhopal city 3.4
Bhopal 2.0
Malanjkhand 2.7
Seoni 4.4
Indore trace
Jabalpur trace
Raisen 5.4
Guna 1.6
Ujjain trace
Shajapur trace
Hoshangabad 3.6
Pachmarhi 5.4
Betul 6.4
Gwalior 3.8
Datia 4.4

WEATHER WEATHER WEATHER

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews