MP Weather Alert: मप्र में बदलेगा मौसम, अगले 24 घंटे में इन जिलों में बारिश के आसार

cg weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में तेजी से बढ़ते कोरोना(Coronavirus) और गर्मी के  के बीच एक बार फिर मौसम (Weather Alert) बदलने के आसार है।  बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवात (Cyclone) के प्रभाव के चलते हवाओं का रुख बदलने और वातावरण में नमी आने के कारण अगले 48 घंटों में पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे में कई संभागों और जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र में फिर बदलने वाला है मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Department) की माने  एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिसकी वजह से मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश (Rain) की स्थिति बनती हुई नजर आ रही है। मौसम विभाग की माने तो इस शुक्रवार को पूर्वी मप्र के कुछ क्षेत्रों में बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़े..MP Board: नहीं खुलेंगे 1 से 8वीं तक के स्कूल, 10वीं-12वीं परीक्षा पर स्कूल शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

इस ट्रफ लाइन के दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ खिसकने की संभावना है। इससे  शनिवार को प्रदेश के दक्षिणी क्षेत्र में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है।मौसम विभाग (Weather Forecast) ने रीवा संभाग के  जिलों, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिलों में कही कहीं गरज चमक के साथ बारिश और बौछारे पड़ने के आसार है।वही बिजली चमकने के भी आसार और 30/40 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चल सकती है।

weather

weather1 weather2

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews