MP में बाढ़ के हालातों पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की पल-पल नजर, 2 हेलीकॉप्टर भेजे

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) से श्याेपुर (sheopur) के बाद अब शिवपुरी (Shivpuri) में भी बाढ़ (MP Flood) से हालत बन गए है।कई गांव जलमग्न हो गए और सैकड़ों लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है, इसके बाद शासन-प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चाैहान ने तीन हेलीकॉप्टर रवाना किए हैं तो वही बीजेपी राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) भी पूरे हालातों पर पल पल नजर जमाए हुए है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Aler: मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने शहर का हाल

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान(Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) के साथ मिलकर रक्षा मंत्रालय से स्थिति के बारे में बात कर, लोगों के बचाव के लिए 2 MI-171 V (हिण्डोन ), सूरत से 2 MI -17 V-5 , चंडी से 1 चिनूक हेलीकाप्टर (helicopter) शिवपुरी में भेजवाने का निवेदन किया ।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आगे लिखा है कि1 ALH और एक M17 हेलीकाप्टर प्रभावित क्षेत्रों की ओर चल पड़े हैंI टास्क फ़ोर्स ग्वालियर पहुँच चुकी है। ईश्वर से प्रभावितों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूँ। केंद्र और प्रदेश सरकार इस मुश्किल घड़ी में प्रदेश के एक -एक नागरिक के साथ डट कर खड़ी है।

यह भी पढ़े.. Tokyo Olympics 2021: एक ही मुकाबले में 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, जानें कैसे हुआ ये करिश्मा

आज मंत्रालय में प्रदेश में बाढ़ की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि श्योपुर और शिवपुरी जिलों में कूनो और पार्वती नदी में आई बाढ़ में फँसे लोगों को एयरलिफ्ट कराने के लिए वायु सेना से तत्काल चर्चा कर व्यवस्था की जाए। अगले 48 घंटे में ग्वालियर, चंबल संभाग में बारिश की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों को गाँवों से तत्काल निकलने के लिए कहा जाए।

सीएम की भी पैनी नजर, 3 हेलीकॉप्टर मदद के लिए भेजे

वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बताया कि श्योपुर में तेज बारिश के बीच तीन दिन से ऑपरेशन चल रहा है, पार्वती और कूनो नदी में फंसे लोगों में से अब तक 60 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। शेष फंसे हुए लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए @IAF_MCC से प्रदेश सरकार ने सहायता मांगी है।शिवपुरी में बाढ़ में फंसे लोगों के बचाव कार्य में SDRF की टीम मौके पर है और @NDRFHQ की टीम रवाना हो चुकी है।

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर कहा कि  मैं स्वयं भी रेस्क्यू ऑपरेशन की मॉनिटरिंग कर रहा हूं। बाढ़ में फंसे भाई-बहन धैर्य रखें, राहत एवं बचाव के हरसंभव प्रयास किये जा रहे हैं।शिवपुरी में बाढ़ में फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से 5 हेलिकॉप्टरों के लिए अनुरोध किया है, जिसमें से 3 पहले ही बचाव कार्य के लिए रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़े.. MP: उच्च शिक्षा विभाग ने कर्मचारी-अधिकारियों को दिया तोहफा, वेतन वृद्धि को लेकर निर्देश जारी

बता दे कि कूनो और पार्वती नदी में आई बाढ़ से श्योपुर और शिवपुरी जिले के गाँव प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन, SDRF कार्यरत है। NDRF की टीम भी बाढ़ क्षेत्रों में पहुँच रही है।ग्वालियर-चंबल संभाग में करीब 250 गांव चपेट आ गए है शिवपुरी मुख्यालय से 90 किमी दूर पोहरी में पार्वती नदी के चारों तरफ हर्रई, बरखेड़ा, सिलपरी गांव में सैकड़ों ग्रामीण फंसे हैं। यहां भदैयाकुंड में शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने गए व्यक्ति को SDRF की टीम ने निकाला है। विजयपुर कस्बा टापू बन गया और लोग छतों पर चढ़ गए हैं।

https://vimeo.com/582102888

https://vimeo.com/582054111

https://vimeo.com/582054198

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews