MP Weather Alert: वातावरण में नमी बरकरार, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना (Coronavirus) का तांडव मचा हुआ है वही दूसरी तरफ मौसम (Weather Update) में हो रहे बार बार बदलाव ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली है वही मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटों में कई संभागों और जिलों में बिजली चमकने के साथ बारिश (Rain) की संभावना जताई है। 14 अप्रैल के बाद मौसम में बदलाव और तापमान (Temperature) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली चमकने की भी संभावना

मौसम विभाग  (Weather Department) की माने तो वर्तमान में अफगानिस्तान और पाकिस्तान पर एक पश्चिमी विक्षोभ के साथ राजस्थान के पश्चिमी भाग और पाकिस्तान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है, जिसके चलते तेजी से नमी आ रही है और  मध्य प्रदेश के पूर्वी इलाके के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें हो रही है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) के अनुसार, आज मंगलवार होशंगाबाद संभाग के जिलों के साथ खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा जिलों में कही कहीं गरज चमक के साथ बारिश और बौछारे पड़ने के आसार है। वही इन संभागों और जिलों में  बिजली चमकने-गरजने के साथ 30/40 किमी/घंटा की स्पीड से हवाएं चलने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Board: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के छात्रों को राहत, प्रैक्टिकल एग्जाम में समय बंधन समाप्त

स्काईमेट वेदर रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत में 15 से 17 अप्रैल के बीच बारिश, धूलभरी आंधी और गरज की संभावना जताई जा रही है। जिसके बाद पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश में मौसम बदलाव नजर आ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार (IMD) का पूर्वानुमान है कि 14-16 अप्रैल के दौरान तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्से और तटीय इलाकों, केरल, माहे और कर्नाटक के तटीय एवं दक्षिणी सुदूर इलाकों में भारी बारिश की संभावना है।जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 14-16 अप्रैल के दोरान ओलावृष्टि हो सकती है

WEATHER weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews