MP Weather: मप्र का मौसम बदला, इन जिलों में बारिश के आसार, बिजली गिरने का भी अलर्ट

imd weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम (MP Weather Change) फिर बदल गया है। गुलाबी ठंड के बीच नवंबर से फिर बूंदाबांदी का दौर शुरु हो गया है।पिछले 24 घंटे में आधा दर्जन जिलों में बारिश हुई है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department)  ने  अगले 24 घंटों में 20 से ज्यादा जिलों में बारिश की संभावना है। वही 9 जिलों में बिजली चमकने और गरजने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही अगले 2 से 3 दिनों में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग व बैतूल जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।

यह भी पढ़े.. मप्र पंचायत चुनाव 2021: उम्मीदवारों को लेकर ये निर्देश जारी, अधिकारियों को भी सौंपे काम

मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर में बना हुआ है और पूर्वी अरब सागर से उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए इंदौर संभाग तक ट्रफ लाइन जा रही है, जिसके चलते अरब सागर से नमी आ रही है। वर्तमान में अफगानिस्तान के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ हैं, इसी के कारण गुरुवार को इंदौर, धार, उज्जैन, व ग्वालियर संभाग में हल्की बारिश हुई।वहीं नीमच व मंदसौर में मध्यम से भारी बारिश हुई। वही इंदौर में 20 नवंबर तक बारिश का असर रहेगा ।शनिवार व रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

मौसम विभाग (MP Weather Update)  की मानें तो वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु तट के पास अतिनिम्न दाब क्षेत्र (Depression) और पूर्व-मध्य अरब सागर में समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक फैले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ निम्न दाब क्षेत्र सक्रिय है। इस निम्न दाब क्षेत्र से लेकर महाराष्ट्र होते हुए दक्षिणी मध्य प्रदेश तक एक ट्रफ लाइन (Trough) भी गुजर रही है। वहीं मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप अवस्थित पश्चिमी विक्षोभ 62 डिग्री पूर्व देशांतर के सहारे 30 डिग्री उत्तर अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है।

यह भी पढ़े.. तीनों कृषि कानूनों की वापसी पर ये क्या बोल गये मंत्रीजी, देखें वीडियो

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) का पूर्वानुमान है कि आज 19 नवंबर 2021 को रतलाम, नीमच, मंदसौर, श्योपुर, ग्वालिय संभाग के जिले, बड़वानी, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, भिंड, मुरैना और निवाड़ी में बारिश की संभावना है। वही चंबल संभाग के साथ रतलाम, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, दतिया और शिवपुरी बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 16 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews