जल्द बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम, 48 घंटे बाद सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल गया है, गर्मी हवाओं और लू का असर थोड़ा कम हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।  मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 16 अप्रैल किसी भी जिले में हीट वेव का अलर्ट जारी नहीं किया गया है लेकिन 16 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।वही 18 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है, जिसके चलते कई जिलों में बादल छाएंगे, हालांकि बारिश नहीं होगी।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, फिटमेंट फैक्टर पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब बढ़ेगी सैलरी?

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 16 अप्रैल 2022 को किसी भी जिले में लू का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस खरगोन और खजुराहो में रहा। ग्वालियर में 16 अप्रैल से तापमान बढ़ना शुरू होगा और 17 अप्रैल से लू के आसार हैं।वर्तमान में उत्तरी पश्चिमी राजस्थान व पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी सतह में चक्रवाती घेरा बना हुआ है, जिसके कारण राजस्थान की ओर से गर्म हवा नहीं आ रही है। इधर, ग्वालियर-चंबल संभाग में दो दिन के लिए लू चल सकती है। 20 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी रुक जाएगी।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 18 अप्रैल को एक पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा, जिसके कारण अगले 1 सप्ताह तक इंदौर में तेज गर्मी से राहत ही रहेगी। 20 अप्रैल के बाद एक बार फिर से प्रदेशभर में तापमान में बढ़ोतरी होगी। 18 अप्रैल को उत्तर भारत में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा, राजस्थान व पंजाब में 17-18 अप्रैल को बारिश होने की संभावना है, जिसके असर से उत्तर पश्चिमी मप्र के ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन व भोपाल में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि बारिश नहीं होगी, लेकिन गर्मी और लू से राहत मिलेगी।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त! अटक सकता है इन 5 लाख किसानों का पैसा, जानें कारण

भारतीय मौसम विभाग (IMD Alert Monsoon) का पूर्वानुमान है कि इस साल मानसून सामान्य रहेगा और पूरे देश-प्रदेश में अच्छी बारिश होगी।वही मॉनसून के साथ-साथ बारिश पर ‘ला नीना’ का असर भी दिखेगा।चंबल संभाग के दतिया को छोड़कर शेष जिलों में औसत से ज्यादा बारिश के आसार हैं।ग्वालियर और शिवपुरी में 98 फीसद से 99 फीसद ,चंबल संभाग में बारिश 104 फीसद ,बुंदेलखंड के टीकमगढ़, निवाड़ी, दमोह, सागर, छतरपुर में बारिश सामान्य से कम यानि 98 फीसद तक बारिश होने के आसार हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews