MP Weather Update : मप्र में फिर करवट लेगा मौसम, छाएंगे बादल, यहां बारिश के आसार

MP weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बीते दिनों मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update) में कई बदलाव देखे गए, जिसके चलते कई जिलों में बारिश और ओले (Rain and Hailstorm) भी गिरे। तापमान(Temperature) में उतार-चढ़ाव के चलते फिर शनिवार सुबह से ही वातावरण में नमी कम होने लगी है।मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने से दो सिस्टम एक्टिव होंगे और हवा का रुख बदल सकता है, जिसके चलते फिर बादल छाने लगेंगे।

विभाग की माने तो वर्तमान में कोई सिस्टम एक्टिव नहीं है। इनके कमजोर पड़ते ही वातावरण में नमी कम होने लगी है।हालांकि सोमवार से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के मौसम में बदलाव (Weather Cloudy)देखने को मिलेगा और बादल छाने के आसार है इससे दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार,  अगले 24 घंटों के दौरान देश की पूर्वोत्तर हिस्सों समेत सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों, झारखंड, ओडिशा छत्तीसगढ़, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी कुछ स्थानों गरज के साथ बारिश (MP Weather Forecast) होने की संभावना है। 21 फरवरी से 25 फरवरी के बीच जो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होगा, जिसके कारण पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की संभावना है।

IMD के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल, जम्मू-कश्मीरके ऊपरी इलाकों और लद्दाख के इलाकों में बर्फबारी (Snowfall) और बारिश (Weather Alert) की संभावना जताई है। जबकि अन्य राज्यों में बारिश, कोहरा और सर्दी बढ़ जाएगी।21 से 25 फरवरी तक 23 फरवरी तक शिमला सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में आंधी और बारिश के साथ मौसम का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है।

WEATHER1

WEATHER2

WEATHER3

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews