Video : जब सिंधिया ने पूछा “क्या बना है मुन्ना लाल जी” और थाम ली प्लेट

Video : जब सिंधिया ने पूछा “क्या बना है मुन्ना लाल जी” और थाम ली प्लेट

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक और उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने सोमवार की शाम कार्यकर्ताओं के साथ भोजन का आनंद लिया। सिंधिया ने इस अवसर पर भोजन परोसने वालों के हाल-चाल पूछे और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

“Gwalior To Global Summit” में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिए 7 सूत्र, कही ये बड़ी बात

ग्वालियर के दो दिवसीय दौरे पर आए ज्योतिरादित्य सिंधिया तमाम व्यस्त कार्यक्रमों के बीच दीपावली मिलन समारोह में पहुंचे। वहां रात्रि भोज का आयोजन किया गया था। सिंधिया ने बेहद तल्लीनता के साथ भोजन में बने व्यंजनों को देखा और उसके बाद पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल से बोले “क्या क्या खास बना है मुन्ना लाल जी।” पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल के द्वारा भोजन की स्पेशल वैरायटी के बारे में बताते ही सिंधिया ने हाथ में प्लेट ले ली और फिर लजीज भोजन का आनंद लिया। इस दौरान सिंधिया ने भोजन बनाने और परोसने वालों से भी बातचीत की और उनसे उनके और उनके परिवार के हालचाल जाने। भोजन के दौरान सिंधिया कार्यकर्ताओं से बातचीत करते रहे और लगातार इस बात का फीडबैक लेते रहे कि शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन ग्वालियर में कैसा चल रहा है। इसके पहले सिंधिया ने क्षेत्र विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और ग्वालियर के भविष्य के रोड मैप के बारे में लोगों को जानकारी दी।

[dgv_vimeo_video id=”643593633″]

[dgv_vimeo_video id=”643594031″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews