Indore में दिनदहाड़े युवक की हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस 

Indore में दिनदहाड़े युवक की हत्या, आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस 

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश (MP) की आर्थिक राजधानी इंदौर (Indore) अब आपराधिक राजधानी में तब्दील होता जा रहा है। दरअसल, अनलॉक (Unlock) होने के बाद से ही इंदौर में चोरी, लूट, डकैती, चैन स्नेचिंग और हत्या जैसी वारदातें बढ़ चुकी है। इतना ही नही बदमाशों में पुलिस (police) का खौंफ भी कम होता जा रहा है। ये ही वजह है कि बदमाश अब दिनदहाड़े हत्या जैसी वारदात करने से भी नही चूक रहे है।

हत्या की एक वारदात इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के एकता नगर में सामने आई है। जहां 22 साल की उम्र के अंकित सोलंकी की बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

Read More: Audio Viral: नायब तहसीलदार की महिला पटवारी से मन की बात-“इतना तो बीवी से भी नहीं खुला”

बताया जा रहा है कि मृतक अंकित मजदूरी का काम करता था और दोपहर में अपने घर के बाहर ही मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था उसी दौरान अचानक बाइक से आये बदमाशो ने अंकित के गले पर चाकू मारा और भाग गए। जिसके बाद परिजन घायल अवस्था मे अंकित को एम.वाय. अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक अंकित की मौत हो चुकी थी।

आजाद नगर थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। वही पुलिस परिजनो के बयान लेकर ये पता लगा रही है कि हत्या क्यों और किसने की है। वही पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगालना शुरू कर दिए है ताकि आरोपियों का कोई सुराग मिल सके। एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि पुलिस जांच में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”651954648″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews